न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वनडे विश्व कप के लिए ICC ने किया प्राइज मनी का एलान, विजेता को मिलेंगे 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्राइज मनी का एलान कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Sep 2023 7:06:51

वनडे विश्व कप के लिए ICC ने किया प्राइज मनी का एलान, विजेता को मिलेंगे 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर

नई दिल्ली। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्राइज मनी का एलान कर दिया है। आईसीसी इस टूर्नामेंट में 1 करोड़ डॉलर भारतीय राशि के मुताबिक 83 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी बांटेगा। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर इस बार जमकर धन वर्षा होगी। वहीं रनर अप के लिए भी अच्छा खासा अमाउंट रखा गया है।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए कुल मिलाकर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर की घोषणा की गई है। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर भारतीय राशि के मुताबिक करीब 33 करोड़ 18 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। वहीं फाइनल मुकाबले में हारने वाली यानि रनर अप टीम को 2 मिलियन अमेरिकी डॉल यानि करीब साढ़े 16 करोड़ रुपये दिये जाएंगे।

इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 8 लाख डॉलर यानि 6.63 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं ग्रुप स्टेज में टीमों को हर जीत के लिए 40,000 अमेरिकी डॉलर यानि 33.17 लाख रुपये) मिलेंगे। वहीं ग्रुप स्टेज में ही जिन टीमों का सफर खत्म हो जाएगा, उन्हें प्रत्येक टीम को 100,000 अमेरिकी डॉलर यानि 82.94 लाख रुपये दिए जाएंगे।

यह रहेगी पुरस्कार राशि

विजेता टीम को 40 लाख डॉलर (33.18 करोड़ रुपये), उप विजेता को 20 लाख डॉलर (16.59 करोड़ रुपये), सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को प्रति टीम 8 लाख डॉलर (6.63 करोड़ रुपये), ग्रुप स्टेज के बाद नॉकआउट में नहीं पहुँचने वाली 6 टीमों को प्रति टीम के हिसाब से 1 लाख डॉलर (82.39 लाख रुपये) और प्रत्येक ग्रुप स्टेज की विजेता टीम को 40 हजार डॉलर (33.17 लाख रुपये) का पुरस्कार दिया जाएगा।

10 अलग-अलग मैदानों पर होंगे मैच

वर्ल्ड कप 2023 के मैच 10 अलग -अलग मैदानों पर आयोजीय किए जाएंगे। इनमें से 9 मैदान ऐसे हैं जहां भारतीय टीम अपने मैच खेलेगी। वर्ल्ड कप के मुक़ाबले हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे।

19 नवम्बर को अहमदाबाद मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल

इस वर्ल्ड कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 12 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को मुंबई और 16 नवंबर को कोलकाता में होंगे। फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। वहीं फाइनल मैच के लिए भी 20 नवंबर रिजर्व डे के रूप में रहेगा। सभी नॉकआउट मैच डे-नाइट मैच होंगे और स्थानीय समय के अनुसार दोपहर दो बजे शुरू होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत