न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इयान चैपल ने कहा, भारत के पास है इंग्लैंड को हराने का बराबर मौका, इस बात का है एडवांटेज!

भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से शुरू होने जा रही 5 मैच की टेस्ट सीरीज का हर किसी को इंतजार है। जहां भारतीय फैंस चाहते हैं कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Jul 2021 8:12:28

इयान चैपल ने कहा, भारत के पास है इंग्लैंड को हराने का बराबर मौका, इस बात का है एडवांटेज!

भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से शुरू होने जा रही 5 मैच की टेस्ट सीरीज का हर किसी को इंतजार है। जहां भारतीय फैंस चाहते हैं कि टीम इंडिया धांसू प्रदर्शन कर खुद को विदेशी धरती पर साबित करे, वहीं क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि इस दफा दोनों देशों में तगड़ी टक्कर होगी। भले ही भारत ने पिछले दिनों साउथम्पटन में खेला गया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ गंवा दिया था, लेकिन इसके बावजूद टीम को कमजोर नहीं माना जा सकता।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज व कमेंटेटर इयान चैपल को लगता है कि शानदार तेज गेंदबाजी आक्रमण के चलते भारत के पास इंग्लैंड को हराने का 'बराबरी' का मौका है। टीम इंडिया के कोच रहे चुके ग्रेग चैपल के भाई इयान ने कहा कि हालांकि भारत डब्ल्यूटीसी का फाइनल हार गया था, लेकिन उसकी तेज गेंदबाजी हाल के वर्षों में काफी बेहतरीन हुई है, जिससे वह बीते समय की वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलियाई टीम जैसी दिखती है।

चैपल ने लिखा, पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम...

पूर्व कप्तान चैपल ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' में अपने कॉलम में लिखा कि पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम तेज गेंदबाजी करने वाली कुशल टीमों की श्रेणी में शामिल हो गई है। नतीजतन उसने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत का स्वाद चखा और डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंची। और अब उसके पास इंग्लैंड को उसकी ही मांद में हराने का बराबरी का मौका है। अच्छी तेज गेंदबाजी इकाई के निश्चित रूप से अपने ही फायदे हैं।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को भी सराहा

77 वर्षीय चैपल का मानना है कि भारत के लिए मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने साथ ही न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों की भी तारीफ की और उन्हें वेस्टइंडीज की 1970 से 90 के दशक की गेंदबाजी चौकड़ी जैसे निर्भीक करार दिया। चैपल ने कहा कि न्यूजीलैंड को फाइनल में टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, नील वेगनर और काइल जेमीसन की चौकड़ी ने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत