Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुझे शतक से नहीं है मतलब, वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं: रोहित

मुझे इस बात से बहुत ज्यादा मतलब नहीं होता है कि किसने कितने शतक बनाए? मेरा फोकस बस इस बात पर रहता है कि भारतीय टीम विश्व कप जीते।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 8:18:22

मुझे शतक से नहीं है मतलब, वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं: रोहित

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2019 बतौर बल्लेबाज शानदार रहा था। हालांकि, भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतने में नाकाम रही थी। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वर्ल्ड कप 2019 में रोहित शर्मा ने 5 शतक जड़े थे। जिसमें 3 शतक लगातार 3 मैचों में आए थे। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाया था, साथ ही रोहित शर्मा ने एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

इससे पहले एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा के नाम था। वर्ल्ड कप 2015 में कुमार संगकारा ने 4 बार शतक का आंकड़ा पार किया था।

रोहित शर्मा ने हाल ही मीडिया को दिए अपने एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे इस बात से बहुत ज्यादा मतलब नहीं होता है कि किसने कितने शतक बनाए? मेरा फोकस बस इस बात पर रहता है कि भारतीय टीम विश्व कप जीते। उन्होंने कहा कि विश्व कप 2019 वाकई मेरे लिए अच्छा रहा था। उस साल मेरी तैयारी अच्छी थी... हालांकि, इस बार भी तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि वह साल 2019 था, यह साल 2023 है।
वर्ल्ड कप 2019 में मैंने 5 शतक बनाए, लेकिन इसके बावजूद...

रोहित शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड कप 2019 में मैंने 5 शतक बनाए, लेकिन इसके बावजूद टीम चैंपियन नहीं बन पाई। कौन कितना शतक बना रहा है इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं चाहूंगा कि भले कोई शतक नहीं बना पाउं, लेकिन टीम जरूर जीते। मैं वर्ल्ड कर जीतना चाहता हूं... भारतीय कप्तान ने कहा कि बतौर खिलाड़ी आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं, लेकिन अगर जीत नहीं पाते हैं तो फिर निराशा होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology