Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए ओवरटाइम में लगी हैदराबाद पुलिस, खाने में नहीं मिलेगा बीफ

पाकिस्तान को अपने दोनों वॉर्म अप मैच और टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हैदराबाद में ही खेलना है, जो कि 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 1:33:55

पाक खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए ओवरटाइम में लगी हैदराबाद पुलिस, खाने में नहीं मिलेगा बीफ

हैदराबाद। पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप 2023 को लेकर कई महीनों से चर्चा में बनी हुई थी। एशिया कप की मेजबानी से लेकर वर्ल्ड कप के लिए भारत न आने तक कई मुद्दों पर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच बहस दिखी। लेकिन अब मेगा टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम हैदराबाद में लैंड कर चुकी है। हाल ही में पाकिस्तान टीम को भारत यात्रा के लिए वीजा न मिलना एक सवालिया निशान बना हुआ था, लेकिन 25 सितंबर को ये समस्या दूर हुई और टीम 7 साल बाद भारत में लैंड हो चुकी है।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत पहुंची पाकिस्तानी टीम हैदराबाद में एक हफ्ते से ज्यादा का समय बिताने वाली है। पाकिस्तान को अपने दोनों वॉर्म अप मैच और टूर्नामेंट का पहला मुकाबला हैदराबाद में ही खेलना है, जो कि 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ होगा। ऐसे में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य पुलिस के कंधों पर है और इस जिम्मेदारी को पुलिस बखूभी निभा रही है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद पुलिस के जवान ओवरटाइम कर रहे हैं ताकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए ओवरटाइम में लगी पुलिस

बता दें कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर ही पाकिस्तान का पहला वॉर्म अप मैच जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ है वह दर्शकों के बिना खेला जाएगा। इस मैच में दर्शक मौजूद नहीं होंगे। हैदराबाद में गणेश उत्सव को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस के अधिकतर सुरक्षाकर्मी गणेश उत्सव में ड्यूटी कर रहे हैं और फिर खिलाड़ियों की सुरक्षा में भी लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच वॉर्म अप मैच के दौरान ग्राउंड में 800 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिखेंगे।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मिलेगा यह खाना, नहीं मिलेगा बीफ

इसके अलावा हैदराबाद में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बीफ नहीं परोसा जाएगा। हैदराबाद में पाकिस्तानी टीम को परोसे जाने वाले खाने की लिस्ट सामने आई है। क्रिकेटर्स को परोसे जाने वाले खाने में लैंब चॉप्स, हैदराबादी बिरयानी, ग्रिल्ड फिश, वेजिटेबल पुलाव, मटन करी इत्यादि शामिल है। इसके अलावा पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को बासमती चावल और शाकाहारी पुलाव भी दिए जाएंगे। इसकी डिमांड क्रिकेटर्स ने खुद की थी। पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को परोसे जाने वाले खाने की सूची में कहीं भी बीफ का नाम नहीं है।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम


बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, स्मां मीर, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली और शाहीन अफरीदी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology