न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 World Cup: गुयाना में बारिश की झमाझम, रद्द हो सकता है भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच

मैच शुरू होने से एक घंटा पहले बारिश होने की संभावना 40 प्रतिशत है। वहीं मैच शुरू होने के समय 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 6:18:07

T20 World Cup: गुयाना में बारिश की झमाझम, रद्द हो सकता है भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच

आज भारत और इंग्लैंड के बीच 2024 T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमाफाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले गुयाना से झमाझम बारिश का वीडियो सामने आया है। गुयाना में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है, लेकिन अभी मैच से पहले तेज बारिश का वीडियो सामने आया है।

गुयाना में बारिश के जिस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं, वहीं ग्राउंड की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है। हालांकि, आईसीसी के नियम के हिसाब से बारिश होना या मैच का रद्द होना भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है।

रद्द हुआ मैच तो फाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया

गुयाना में आज बारिश के काफी आसार हैं। पिछले कई दिनों से यहां लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला रद्द भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मैच शुरू होने से एक घंटा पहले बारिश होने की संभावना 40 प्रतिशत है। वहीं मैच शुरू होने के समय 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है। अगर यह मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो फिर आईसीसी के नियम के हिसाब से टीम इंडिया सुपर-8 में टॉप पर रहने की वजह से फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

इस मैच के लिए नहीं है रिजर्व डे

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पूर्व रिजर्व डे की समस्या से निजात पाने के लिए भारत-इंग्लैंड मैच में 250 मिनट नियम को जोड़ा था। इसका मतलब बारिश या किसी अन्य कारण से यदि मैच को शुरू होने में देरी होती है तो आवंटित समय में 250 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ दिया जाएगा। इस नियम का मतलब यह है कि भारत-इंग्लैंड मैच में ओवरों में कोई कटौती नहीं की जाएगी और मैच खेले जाने का समय रात 1:10 बजे (भारतीय समयानुसार) तक बढ़ जाएगा। इस मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल