न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहम्मद शमी ने किया इस साथी क्रिकेटर का बचाव, यह रिकॉर्ड बनाने वाले 5वें भारतीय गेंदबाज बने

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत की हालत खस्ता है। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया खेल के ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 11:16:57

मोहम्मद शमी ने किया इस साथी क्रिकेटर का बचाव, यह रिकॉर्ड बनाने वाले 5वें भारतीय गेंदबाज बने

इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत की हालत खस्ता है। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया खेल के हर क्षेत्र में जूझ रही है। बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बाद गेंदबाजों ने भी लुटिया डुबो दी। भारतीय टीम पहले दिन चायकाल से पहले 78 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद तीसरे दिन गुरुवार (26 अगस्त) को स्टंप्स के समय तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 423 रन बना लिए थे। मेजबान टीम ने मेहमान टीम पर 345 रन की बढ़त बना अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। यूं तो सभी गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा कुछ ज्यादा ही परेशान दिखे।

ईशांत 22 ओवर में 92 रन खर्च कर चुके हैं और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। पहले टेस्ट के दौरान शार्दुल ठाकुर के अनफिट होने के बाद ईशांत को मौका मिला था। हालांकि शार्दुल इस टेस्ट से पहले फिट हो गए लेकिन कप्तान विराट कोहली ने ईशांत पर ही भरोसा जताया। हालांकि मोहम्मद शमी ने ईशांत का बचाव किया है। शमी ने कहा कि देखिए जब कभी-कभी गेंदबाज के हाथ से गेंद अच्छी तरह से नहीं निकलती है या टीम लंबे समय से मैदान पर होती है तो कप्तान उसे 3-4 ओवर के छोटे स्पैल देने लगता है। आपको टेस्ट में लगातार 7-8 ओवर के स्पैल डालने की जरूरत नहीं है।

ईशांत शर्मा की फिटनेस को लेकर कोई शक नहीं : शमी

आपने देखा होगा कि ईशांत ने गेंदबाजी में पारी की शुरुआत की और उसका अंत भी किया, इसलिए उनकी फिटनेस को लेकर कोई शक नहीं है। यह सिर्फ इतना है कि कप्तान को यह देखना होता है कि किस गेंदबाज को रिकवरी की जरूरत है, उसे कितने ओवर देने हैं, कितने छोटे या लंबे स्पैल देने हैं। यह कप्तान का फैसला है, गेंदबाज का नहीं। पिच धीमी हो गई है और इसलिए बल्लेबाजी करते समय इंग्लैंड के लिए यह इतना आसान था। अगर यह नहीं होता, तो परिणाम पूरी तरह से अलग होता। हां, हम भी बल्लेबाजी करते समय थोड़ा जल्दी आउट हो गए, लेकिन हमें अपना मनोबल छोटा करने की जरूरत नहीं है।

शमी ने SENA देशों में पूरे किए 100 विकेट

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिच और परिस्थितियों से बहुत ज्यादा मदद नहीं मिलने के बावजूद शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे। शमी ने इसी दौरान एक खास रिकॉर्ड बना दिया। शमी ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) में मिलाकर 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इसके लिए 29 टेस्ट खेले। ऐसा कारनामा करने वाले शमी भारत के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। शमी से पहले कपिल देव, अनिल कुंबले, जहीर खान और ईशांत शर्मा ने यह कमाल किया था। सबसे पहले भारत के लिए यह कारनामा कपिल देव ने किया था। सेना देशों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने लिए हैं। कुंबले के नाम 35 टेस्ट में 141 विकेट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत