न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टैंड से हटेगा अजहर का नाम! HCA के फैसले पर भड़के पूर्व कप्तान ने दी कानूनी चुनौती

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के लोकपाल ने हितों के टकराव का हवाला देते हुए राजीव गांधी स्टेडियम के स्टैंड से मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम हटाने का आदेश दिया है। अजहर ने इस फैसले को अनुचित बताते हुए कोर्ट जाने की बात कही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 11:47:47

स्टैंड से हटेगा अजहर का नाम! HCA के फैसले पर भड़के पूर्व कप्तान ने दी कानूनी चुनौती

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) से जुड़ा बड़ा फैसला सामने आया है। HCA के लोकपाल और नैतिकता अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वी. ईश्वरैया ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के उत्तरी स्टैंड से भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम हटाने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही टिकटों पर भी अजहर का नाम न छापने का निर्देश दिया गया है।

क्यों हटाया जा रहा है अजहरुद्दीन का नाम?

यह आदेश लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर जारी हुआ है, जो HCA की सदस्य इकाइयों में से एक है। क्लब का आरोप है कि अजहरुद्दीन ने HCA अध्यक्ष रहते हुए नियमों की अनदेखी करते हुए अपने नाम पर स्टैंड का नामकरण किया, जो हितों के टकराव का मामला बनता है।

याचिकाकर्ता क्लब ने कहा कि अजहरुद्दीन ने अपने पद का उपयोग कर 'अत्याचारी निर्णय' लिया और स्टैंड का नाम बदलवाया, जबकि यह स्थान वीवीएस लक्ष्मण स्टैंड के रूप में पहले से मान्य था।

लोकपाल ने क्या कहा अपने आदेश में?

न्यायमूर्ति ईश्वरैया ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा, “यह पूरी तरह हितों के टकराव का मामला है। श्री अजहरुद्दीन ने अपने पद का उपयोग निजी लाभ के लिए किया है। ऐसे में उनका नाम स्टैंड से हटाना उचित है।”

अजहरुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- ‘मैं अदालत जाऊंगा’

इस आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इसे पूरी तरह अनुचित बताया और कहा कि वे हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा, “एक भारतीय कप्तान का नाम स्टैंड से हटाना शर्मनाक है। मैं इस आदेश पर रोक की मांग करूंगा।“

उन्होंने लोकपाल के कार्यकाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “नैतिकता अधिकारी का कार्यकाल एक साल का होता है, और यह 18 फरवरी 2025 को खत्म हो चुका है। उन्हें कोई विस्तार नहीं मिला है, तो यह आदेश कैसे वैध हो सकता है?”

‘लक्ष्मण जैसे दिग्गज का नाम क्यों हटाऊंगा?’

अजहर ने स्पष्ट किया कि वीवीएस लक्ष्मण का नाम स्टैंड से हटाया नहीं गया है, बल्कि पवेलियन का हिस्सा उनके नाम पर ही है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, “क्या मैं मूर्ख हूं जो ऐसे महान खिलाड़ी का नाम हटाऊंगा, जिसने हमारे राज्य से 100 से ज्यादा टेस्ट खेले हैं?”

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि HCA ने इससे पहले आबिद अली, टाइगर पटौदी और जयसिम्हा जैसे दिग्गजों के नाम भी हटाए हैं, जो दर्शाता है कि यह संगठन खिलाड़ियों को उचित सम्मान नहीं देता।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत