No gloves, pads or helmet on 🤣
— K मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। थंडर ने इस मैच में 18वें ओवर में 5 विकेट से जीत दर्ज की। मेलबर्न की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए थे। सिडनी की टीम ने 18.2 ओवरों में इसे हासिल किया।
Haris Rauf was caught by surprise at the end of the Stars innings!@KFCAustralia #BucketMoment #BBL13 pic.twitter.com/ZR9DeP8YhW
19 ओवर में मेलबर्न स्टार्स का स्कोर छह विकेट पर 170 रन था। आखिरी ओवर करने डैनियल सैम्स आए, पहली दो गेंदों पर दो सिंगल रन आए। फिर सैम्स ने ब्यू वेबस्टर को अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिर सैम्स की गेंद पर उसामा मीर क्रिस ग्रीन को कैच थमाकर आउट हो गए। मैच में दो गेंद बची थीं और मेलबर्स स्टार्स के दो विकेट बचे थे। मार्क स्टेकेटी इसके बाद रनआउट हो गए और बिना तैयार हुए राउफ को मैदान पर आना पड़ा। सैम्स ने आखिरी गेंद पर डॉसन को बोल्ड कर मेलबर्न स्टार्स की पारी का अंत कर दिया।
















