न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगान सीरीज से वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या, खेलेंगे IPL 2024

शनिवार को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के अनफिट होने और अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 के साथ आईपीएल 2024 से बाहर होने को लेकर आई खबरें अफवाह साबित हुई हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Dec 2023 9:35:33

अफगान सीरीज से वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या, खेलेंगे IPL 2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के रोड मैप पर काम कर रही टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए थे। उससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भी चोटिल हो गए थे। सूर्या की चोट पर आए अपडेट के मुताबिक उन्हें फिट होने में करीब छह हफ्ते का समय लगेगा।

वहीं, शनिवार को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के अनफिट होने और अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 के साथ आईपीएल 2024 से बाहर होने को लेकर आई खबरें अफवाह साबित हुई हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट हैं और नियमित अभ्यास भी कर रहे हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से वापसी करने को तैयार हैं।

दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए थे। उसके बाद वह बीच वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो गए और फिर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम से बाहर रहे। जिसके बाद उनके अफगानिस्तान टी20 सीरीज से भी बाहर होने के कयास लगाए जाने लगे। इस बीच अब टीओआई की रिपोर्ट आई है, जिसमें एक सूत्र के हवाले से हार्दिक पांड्या के पूरी तरह फिट होने और रोजाना अभ्यास की बात कही गई है।

IPL नहीं खेलेंगे, ये सिर्फ अफवाह

सूत्र ने बताया है कि हार्दिक पांड्या टखने की चोट से अब पूरी तरह से उबर चुके हैं और रोजाना अभ्यास भी कर रहे हैं। उनके अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और आईपीएल 2024 से बाहर होने की बातें सिर्फ अफवाह हैं। आईपीएल 2024 में अभी भी करीब 4 महीने शेष हैं। इस मूमेंट पर ये सिर्फ अटकलें हैं।

...तो हार्दिक पांड्या ही करेंगे कप्तानी

बता दें कि आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पूर्व मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को सबसे बड़ी ट्रेड डील के माध्यम से गुजरात टाइटंस से खरीदा था। उसके बाद आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को मुंबई का कप्तान बनाने की घोषणा भी की।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत