Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया में शामिल होंगे हार्दिक पंड्या, बाहर हो सकता है रोहित का यह प्रिय खिलाड़ी

2 नवम्बर को श्रीलंका के साथ होने वाले मुकाबले में हार्दिक पंड्या का टीम में शामिल होना तय है। ऐसे में कप्तान के सामने अपनी प्लेइंग 11 को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। उन्हें अपनी टीम में श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार में से किसी एक को चुनना होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 6:19:01

टीम इंडिया में शामिल होंगे हार्दिक पंड्या, बाहर हो सकता है रोहित का यह प्रिय खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत ने यह तो तय कर दिया है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी विपक्षी टीम को तगड़ी टक्कर देगी। सेमीफाइनल से पूर्व टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला 2 नवम्बर को श्रीलंका के साथ खेलना है। वैसे तो इस मैच का कोई विशेष प्रभाव टीम इंडिया पर नहीं पड़ेगा, लेकिन यदि कुछ उलटफेर होता है तो टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकती है। फिलहाल टीम इंडिया के सामने अपने खिलाड़ियों को लेकर समस्या है।

2 नवम्बर को श्रीलंका के साथ होने वाले मुकाबले में हार्दिक पंड्या का टीम में शामिल होना तय है। ऐसे में कप्तान के सामने अपनी प्लेइंग 11 को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। उन्हें अपनी टीम में श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार में से किसी एक को चुनना होगा। सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप 2023 के एक मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया, उन्होंने 49 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को संकट से निकाला। ऐसे में हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी होने पर वे प्लेइंग-XI में जगह बना सकते हैं। वहीं रोहित शर्मा की घरेलू टीम मुंबई से खेलने वाले श्रेयस अय्यर बाहर हो सकते हैं। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 6 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है। भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। भारत के 229 रन के जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 129 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम अगला मुकाबला 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर जतिन परांजपे ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, हम सभी जानते हैं कि सूर्यकुमार यादव टी20 में क्या कर सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अच्छी बात यह रही कि उन्होंने स्थिति को समझा और रोहित की मौजूदगी ने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि सूर्या ने इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजों का डटकर सामना किया। हार्दिक की टीम में वापसी पर केएल राहुल चौथे क्रम पर श्रेयस अय्यर की जगह बल्लेबाजी कर सकते हैं।
अय्यर लय में नहीं दिख रहे

विकेटकीपर और कॉमेंटेटर दीप दास गुप्ता ने कहा कि सूर्यकुमार यादव यह आकलन करने में सफल रहे थे कि लखनऊ की पिच पर 280 रन के आस-पास का स्कोर खड़ा करना मुश्किल होगा। प्रतिद्वंद्वी टीम के लिए 240 रन काफी होंगे। उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर लय में नहीं दिख रहे हैं। परिस्थितियों के हिसाब से 5वें और छठे क्रम पर सूर्या और हार्दिक पंड्या दोनों में से किसी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

6 पारियों में एक अर्धशतक

श्रेयस अय्यर के वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने अब तक 6 पारियों में 34 की औसत से 134 रन बनाए हैं। वे एक ही अर्धशतक लगा सके हैं। नाबाद 53 रन बेस्ट प्रदर्शन है। वे 3 पारियों में 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सके। स्ट्राइक रेट 85 का है। सूर्यकुमार यादव की बात करें, उन्होंने अब तक 2 पारियों में 51 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 100 का है। टी20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वे वनडे में भी निचले क्रम में ताबड़तोड़ खेल दिखा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
चीन ने की पुष्टि, 19 नवंबर को शेनझेन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology