Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हार के बाद बोले हार्दिक पाण्ड्या, मैंने जो किया वो टीम की बेहतरी के लिए किया

मुंबई ने मैच में कई गलतियां की हालांकि कप्तान हार्दिक पाण्ड्या का मानना है कि उन्होंने जो किया वो टीम की बेहतरी के लिए किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 15 Apr 2024 12:07:37

हार के बाद बोले हार्दिक पाण्ड्या, मैंने जो किया वो टीम की बेहतरी के लिए किया

आईपीएल 2024 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपरकिंग्स से 20 रनों से हार मिली। ये मैच मुंबई इंडियंस को हारना नहीं था लेकिन आखिरी 30 गेंदों में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए उससे यह मैच छीन लिया। मुंबई ने मैच में कई गलतियां की हालांकि कप्तान हार्दिक पाण्ड्या का मानना है कि उन्होंने जो किया वो टीम की बेहतरी के लिए किया। हार्दिक पाण्ड्या ने खुद मुंबई की हार की वजह बताई और साथ ही अपने उन फैसलों का बचाव किया जिस पर सभी सवाल खड़े कर रहे हैं।

उन्होंने मैच के बाद कहा कि 207 रनों का लक्ष्य चेज़ किया जा सकता था लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में कमाल गेंदबाजी की। साथ ही मथीशा पथिराना ने मैच में काफी फर्क पैदा किया। पाण्ड्या के मुताबिक चेन्नई ने स्मार्ट गेंदबाजी करते हुए लंबी बाउंड्रीज़ का ठीक से इस्तेमाल किया, जहां बाउंड्रीज़ लंबी थी वहां पर ही चेन्नई के गेंदबाजों ने बॉलिंग की।

धोनी ने तैयार किया मुंबई को हराने का प्लान

मैच के बाद हार्दिक पाण्ड्या ने कहा कि चेन्नई की जीत की बड़ी वजह महेन्द्र सिंह धोनी रहे जिन्होंने विकेट के पीछे से गेंदबाजों को निर्देश दिए। पाण्ड्या ने कहा कि धोनी ने पिच को अच्छे से पढ़ा और वो स्टंप्स के पीछे से बता रहे थे कि कौन सी गेंद इस पिच पर अच्छी होगी। पाण्ड्या ने बताया कि वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के लिए इतनी भी आसान नहीं थी। उनके मुताबिक मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान पिच पर गेंद ग्रिप कर रही थी जिससे वो अच्छे से बल्ले पर नहीं आ रही थी। पाण्ड्या ने माना कि पथिराना के आने से पहले तक मुंबई इंडियंस मैच में आगे थी।
हार्दिक पाण्ड्या से जब उनके बॉलिंग चेंज पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि उनके सभी फैसले टीम की बेहतरी के लिए ही थे। यह पूछे जाने पर कि शिवम दुबे के सामने उन्होंने स्पिनर इस्तेमाल क्यों नहीं किया तो पाण्ड्या बोले कि उन्होंने वही किया जो टीम के लिए बेस्ट था।

हार्दिक पंड्या के लिए यह मैच बेहद खराब रहा। कप्तानी के साथ-साथ वो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में फ्लॉप रहे। इस खिलाड़ी ने 3 ओवर में 43 रन लुटाए। धोनी ने उनकी आखिरी 4 गेंदों पर 20 रन बना दिए। इसके साथ-साथ हार्दिक ने मुंबई के सबसे किफायती गेंदबाज रहे मोहम्मद नबी के 4 ओवर पूरे नहीं कराए। बल्लेबाजी में पाण्ड्या 6 गेंद में 2 ही रन बना सके, नतीजा मुंबई की टीम चेन्नई से मैच हार गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology