Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्तान T20 से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पण्ड्या, सूर्यकुमार को मिली सकती है कप्तानी

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाहर हो सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 10:48:43

अफगानिस्तान T20 से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पण्ड्या, सूर्यकुमार को मिली सकती है कप्तानी

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आईसीसी वनडे वर्ल्ड के दौरान चोटिल हो गए थे। इसकी वजह से वो घर पर खेली गई ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज और फिर साउथ अफ्रीका दौरे से भी बाहर हो गए थे। अब उनके अगले साल होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी खेलने पर संशय है। रिपोर्ट के मुताबिक वह 3 मैचों की सीरीज से बाहर हो सकते हैं। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे।

ANI की खबर के मुताबिक टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाहर हो सकते हैं। अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में उनके फिट होकर मैदान पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। हार्दिक पंड्या आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में चार मुकाबले खेलने के बाद टखने की चोट की वजह से बाहर हो गए थे। गेंदबाजी के दौरान बॉल रोकने के दौरान वह बुरी तरह से गिर गए थे और फिर टूर्नामेंट के बाकी बचे मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे।

बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 19 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में हार्दिक पंड्या को चोट लगी थी। इसके बाद से अब तक वह फिटनेस हासिल करने के लिए रिहैब से गुजर रहे हैं। भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने टी20 टीम की कप्तानी करते हुए जीत हासिल की थी। साउथ अफ्रीका दौरे पर भी टीम की कमान इसी खिलाड़ी हाथों में थी। भारत ने यहां 3 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर किया था।
अफगानिस्तान से टी20 सीरीज

भारतीय टीम के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज अगले साल की शुरुआत में खेलेगी। 11 से 17 जनवरी के बीच इस सीरीज को खेला जाना है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह भारत के लिए आखिरी टी20 सीरीज होगी। मोहाली में 11 जनवरी को पहला टी20 मुकाबला खेला जाना है। 14 तारीख को दोनों टीमें इंदौर में खेलने उतरेगी। आखिरी टी20 मुकाबला 17 जनवरी को बैंगलोर में खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology