न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात को खल रही है मोहम्मद शमी की कमी, बीच के ओवरों में गेंदबाजों का काम आसान कर दिया: राशिद खान

गुजरात टाइटंस के बेहतरीन गेंदबाज राशिद खान ने स्वीकार किया है कि गुजरात ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में अपने शीर्ष तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सेवाओं को मिस किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 10:40:48

गुजरात को खल रही है मोहम्मद शमी की कमी, बीच के ओवरों में गेंदबाजों का काम आसान कर दिया: राशिद खान

गुजरात टाइटंस के बेहतरीन गेंदबाज राशिद खान ने स्वीकार किया है कि गुजरात ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में अपने शीर्ष तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सेवाओं को मिस किया है। शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 एकदिवसीय विश्व कप फाइनल के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है क्योंकि वह चोटों से जूझ रहे हैं। यह तेज गेंदबाज अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले आगामी टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाएगा।

जहां तक बात जीटी की है, शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम फिलहाल 6 में से 3 गेम में जीत की बदौलत 6 अंकों के साथ तालिका में बीच में है। शमी को याद करते हुए राशिद ने कहा कि शमी ने बीच के ओवरों में उनके और गुजरात के अन्य गेंदबाजों के लिए राह को आसान बना दिया था।

पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में राशिद ने कहा, "शमी ने पिछले दो सीज़न में नई गेंद और पुरानी गेंद दोनों से हमारे लिए मुख्य भूमिका निभाई और जिस तरह से उन्होंने टीम के लिए प्रदर्शन किया, उसने वास्तव में मेरा और दूसरों का काम आसान कर दिया, खासकर बीच के ओवरों में।"

शमी ने पिछले साल 28 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी। कुल मिलाकर, वह जीटी के लिए अग्रणी विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 33 मैचों में 8.01 की इकॉनमी रेट के साथ दो बार चार विकेट लेने के साथ 48 विकेट अपने नाम किए हैं।

तालिका में छठे स्थान पर मौजूद जीटी को अपनी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन जिस तरह से उसके खिलाड़ियों को संकट से उबरने में अपनी जान लगाई है, उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। राशिद ने अपने साथी गेंदबाजों की तारीफ की और कहा कि शमी की अनुपस्थिति में जिस तरह से गेंदबाजों ने संभाल है वह काबिले तारीफ है।

अपने साक्षात्कार में राशिद ने कहा, "हमने सीजन की शुरुआत सकारात्मक मानसिकता के साथ की है और हर कोई जिम्मेदारी ले रहा है और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन कभी-कभी परिणाम आपके अनुरूप नहीं होता है, लेकिन हम गेंदबाजी इकाई से काफी खुश हैं।"

राशिद ने कहा, "टी20 सही समय पर सही निर्णय लेने के बारे में है। स्पेंसर जॉनसन, दर्शन नालकंडे, अजमत (उमरजई), उमेश (यादव) सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और सबसे महत्वपूर्ण बात, मोहित (शर्मा) भाई ने भी किया है।"

जीटी का अगला मुकाबला बुधवार 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऋषभ पंत की दिल्ली से होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत