न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहतरीन बल्लेबाजी और फिर ऐसा सेलिब्रेशन, आगोश में किया आसमान, जश्न में डूबा अमेरिका

अमेरिका ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम कनाडा को बुरी तरह रौंदते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 02 Jun 2024 3:40:34

बेहतरीन बल्लेबाजी और फिर ऐसा सेलिब्रेशन, आगोश में किया आसमान, जश्न में डूबा अमेरिका

बहुप्रतीक्षित और चर्चित आईसीसी टी20 विश्व कप का इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा था। टूर्नामेंट का आगाज ऐसा हुआ जिसने मेजबान अमेरिका को जमकर जश्न मनाने का मौका दे दिया। टूर्नामेंट के पहले मैच में अपने घर में खेलते हुए अमेरिका ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम कनाडा को बुरी तरह रौंदते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम के बल्लेबाज आरोन जोन्स ने ऐसी पारी खेल डाली जिसे हमेशा ही याद रखा जाएगा। इस बल्लेबाज ने जिस अंदाज में मैच खत्म किया उस पर अमेरिका नाज कर रहा है।

भारत, पाकिस्तान और कनाडा के साथ मेजबान अमेरिका की टीम को टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में जगह दी गई है। इस मेगा टूर्नामेंट का पहला मैच होस्ट नेशन अमेरिका और कनाडा के बीच खेला गया। आईसीसी टी20 विश्व कप का आगाज अमेरिका ने जिस अंदाज में किया वो गजब रहा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने बोर्ड पर 194 रन लगा दिए. यह लक्ष्य आसान नहीं होता लेकिन आरोन जोन्स ने जैसे बल्लेबाजी की उसने इसे बेहद आसान बना दिया।

कनाडा के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। अमेरिका ने महज 1 रन पर पहला विकेट गंवाया और फिर 42 रन के स्कोर पर टीम के कप्तान भी आउट हो गए। यहां से आरोन जोन्स ने एंड्रीज गौस के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई और मैच का पूरा नक्शा ही बदल दिया। गौस तो 65 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन जोन्स ने नाबाद 94 रन की पारी खेली टीम को जीत तक पहुंचाया।

अमेरिका की टीम को कनाडा के खिलाफ 18 बॉल पर 14 रन की जरूरत थी और लग रहा था मैच नजदीकी होगा लेकिन आरोन जोन्स इसे पलक झपकते ही खत्म कर दिया। 18वें ओवर की पहली चार गेंद में एक चौका और फिर दो छक्के की मदद से इस बैटर ने मुकाबला में कनाडा के वापसी की उम्मीद ही खत्म कर दी। आरोन जोन्स ने टीम के लिए जब विजयी छक्का लगाया तो आसमान की तरफ देखकर जैसा इसे सेलिब्रेट किया वो गजब था। ना सिर्फ अमेरिका के फैंस को इस जीत बल्कि जोन्स के जश्न के तरीके पर भी नाज होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल