न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब कोई अड़चन नहीं, 18 से ही होगी सीरीज शुरू! श्रीलंकाई क्रिकेटर्स की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई नेगेटिव

भारत और श्रीलंका सीरीज अभी तक शुरू नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही कई कारणों से चर्चाओं में आ गई है। सबसे पहले तो भारतीय टीम के ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 8:12:36

अब कोई अड़चन नहीं, 18 से ही होगी सीरीज शुरू! श्रीलंकाई क्रिकेटर्स की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आई नेगेटिव

भारत और श्रीलंका सीरीज अभी तक शुरू नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही कई कारणों से चर्चाओं में आ गई है। सबसे पहले तो भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों के इंग्लैंड होने से श्रीलंका में शिखर धवन के नेतृत्व में आई नई टीम को लेकर आलोचकों ने सवाल उठाए। इसके अलावा श्रीलंका के मुख्य खिलाड़ियों के साथ अनुबंध को लेकर वहां के क्रिकेट बोर्ड में ठनी हुई है।

फिर इंग्लैंड से लौटी श्रीलंकाई टीम के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा एनालिस्ट जीटी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से खलबली मच गई। इस कारण 13 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज टाल दी गई और इसे 18 जुलाई से शुरू करने का फैसला किया गया। इसके बावजूद सीरीज पर कोरोना का साया मंडरा रहा था, लेकिन अब फैंस के लिए खुशखबरी है।


श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने दी यह जानकारी

इंग्लैंड से लौटे सभी श्रीलंकाई खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसमें कप्तान कुशल परेरा सहित कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। श्रीलंका बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि सामान्य तौर पर हम पॉजिटिव आने वाले का रिजल्ट बताते हैं। कल सभी का टेस्ट कराया गया था। संभवत: आज सभी का रिजल्ट आ जाएगा।

अब तक हमें कोई पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं मिली। सामान्य तौर पर यह हमें दोपहर तक मिल जाती है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि सभी खिलाड़ियों का टेस्ट रिजल्ट नेगेटिव है। अगर चीजें सही रही तो इंग्लैंड से लौटने वाले खिलाड़ी कल से कड़े क्वारंटाइन से बाहर आ जाएंगे और बायो बबल में जाएंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक हर तीसरे या पांचवें दिन खिलाड़ियों का टेस्ट किया जाता है। खतरे के कारण श्रीलंका और भारत के खिलाड़ी अलग-अलग मैदान पर अभ्यास करेंगे।


विश्व कप से पहले टीम इंडिया की अंतिम टी20 सीरीज

उम्मीद लगाई जा रही है कि अब सीरीज निर्धारित समय पर शुरू हो सकेगी। टीम इंडिया को तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप से पहने यह टीम इंडिया की अंतिम टी20 सीरीज है। हालांकि इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों की मैच प्रेक्टिस नहीं हो पाएगी। दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम को इंग्लैंड दौरे पर वनडे और टी20 दोनों सीरीज में करारी शिकस्त मिली थी। दौरे पर टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी थी। इस समय अधिकतर टीमें टी20 खेलने पर जोर लगा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?