न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विनेश के समर्थन में आए क्रिकेट के भगवान, रजत पदक छीनना खेल भावना के खिलाफ

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी महिला रेसलर के सपोर्ट में उतर आए हैं और उन्होंने एक्स पर लंबी पोस्ट लिखी है। सचिन तेंदुलकर ने विनेश के मामलें में अंपायर कॉल की बात कही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 09 Aug 2024 8:50:43

विनेश के समर्थन में आए क्रिकेट के भगवान, रजत पदक छीनना खेल भावना के खिलाफ

पेरिस ओलंपिक अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है लेकिन अब भी सभी की निगाहें भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट की अपील पर लगी हैं। विनेश को गोल्ड मेडल मैच से पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके बाद विनेश ने 7 अगस्त को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में 50 किग्रा भार कैटेगिरी के ओलंपिक फाइनल से खुद को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील दायर की जिस पर अब फैसला पेरिस ओलंपिक के समापन से पहले आएगा. विनेश ने अपनी अपील में संयुक्त सिल्वर मेडल दिए जाने की बात कही है।

इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है। भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी महिला रेसलर के सपोर्ट में उतर आए हैं और उन्होंने एक्स पर लंबी पोस्ट लिखी है। सचिन तेंदुलकर ने विनेश के मामलें में अंपायर कॉल की बात कही है।

सचिन ने एक्स पर लिखा, "अंपायर के फैसले का समय आ गया है! हर खेल के अपने नियम होते हैं और उन नियमों को संदर्भ में देखा जाना चाहिए, शायद कभी-कभी उन पर पुनर्विचार भी किया जाना चाहिए। विनेश फोगाट ने फाइनल के लिए पूरी ईमानदारी से क्वालीफाई किया। वजन के आधार पर उनका अयोग्य होना फाइनल से पहले था और इसलिए, उनसे उनका सिल्वर मेडल छीन लिया जाना खेल भावना के खिलाफ है।

सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा कि एथलीटों से उनके ओलंपिक मेडल छीनना तभी सही है जब नियमों का उल्लंघन किया गया हो। सचिन तेंदुलकर ने कहा, "अगर किसी एथलीट को प्रदर्शन बढ़ाने वाली ड्रग्स के इस्तेमाल जैसे नैतिक उल्लंघनों के लिए अयोग्य ठहराया जाता तो यह समझ में आता। उस स्थिति में, कोई भी मेडल न दिया जाना और आखिरी स्थान पर रखा जाना सही होगा।"

सचिन ने कहा कि विनेश फोगट ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल में निष्पक्ष तरीके से जगह बनाई और इसलिए उनका सिल्वर मेडल वापस किया जाना चाहिए।

उन्होंने आखिर में कहा, "हालांकि, विनेश ने टॉप-2 दो में पहुंचने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों को निष्पक्ष तरीके से हराया। वह निश्चित रूप से सिल्वर मेडल की हकदार है। जबकि हम सभी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, आइए हम प्रार्थना करें कि विनेश को वह पहचान मिले जिसकी वह हकदार है।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल