Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गिल का शतक हुआ बेकार, बांग्लादेश से हारा भारत, फिर भी फाइनल पक्का

एशिया कप 2023 के सुपर 4 का आखिरी मुक़ाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक के बावजूद भारत यह मुक़ाबला 6 रन से हार गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 11:43:17

गिल का शतक हुआ बेकार, बांग्लादेश से हारा भारत, फिर भी फाइनल पक्का

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के सुपर 4 का आखिरी मुक़ाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक के बावजूद भारत यह मुक़ाबला 6 रन से हार गया। बांग्लादेश की स्पिन गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये और बांग्लादेश द्वारा दिये गए 266 रनों के लक्ष्य को नहीं पा सका।

बांग्लादेश के लिए भले ही यह टूर्नामेंट अच्छा न गया हो लेकिन वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत के खिलाफ मिली इस जीत से उनके खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाए थे। बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन और तौहीद हृदोय ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए हैं। शाकिब ने 85 गेंदों में छह चौके और तीन सिक्स की मदद से 80 रन की पारी खेली। वहीं हृदोय ने 81 गेंद में पांच चौके और दो सिक्स की मदद से 54 रन बनाए।
इन दोनों के अलावा लोअर ऑर्डर में नसुम अहमद ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वे अर्धशतक से चूक गए। नसुम ने 45 गेंद में 44 रन बनाए। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने 10 ओवर में 65 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा मोहम्मद शमी ने दो, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक -एक विकेट झटके।

जवाब में भारतीय टीम 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 260 रन ही बना सकी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 133 गेंद पर आठ चौके और पांच सिक्स की मदद से 121 रन बनाए। उनके अलावा अक्षर पटेल ने आखिरी में तबतोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की और 34 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने तीन, तंजीम हसन शाकिब और मेहदी हसन ने दो -दो, मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने एक -एक विकेट चटकाए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology