न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साउथ अफ्रीका से करारी हार के बाद बोले गौतम गंभीर- 'जिम्मेदारी सभी की, लेकिन सबसे पहले मेरी जवाबदेही'

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को मिली करारी हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने जिम्मेदारी स्वीकार की। भारत को 408 रनों से ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा, जो टेस्ट क्रिकेट में उसकी अब तक की सबसे बड़ी रन-अंतर की हार है। गंभीर ने टीम के कमजोर प्रदर्शन, ट्रांजिशन फेज और भविष्य को लेकर खुलकर बात की। यह हार भारत की WTC फाइनल उम्मीदों पर भी बड़ा झटका है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Nov 2025 2:45:44

साउथ अफ्रीका से करारी हार के बाद बोले गौतम गंभीर- 'जिम्मेदारी सभी की, लेकिन सबसे पहले मेरी जवाबदेही'

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला टीम इंडिया के लिए बेहद निराशाजनक रही। कोलकाता में पहला टेस्ट तीसरे ही दिन 30 रनों से गंवाने के बाद उम्मीद थी कि टीम गुवाहाटी में वापसी करेगी, लेकिन दूसरे मुकाबले में भारत को 408 रनों के भारी अंतर से हार मिली। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी रन-अंतर की हार रही। 25 सालों के लंबे अंतराल के बाद साउथ अफ्रीका ने भारतीय सरज़मीं पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास दोहरा दिया। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने आगे आते हुए टीम की हार की जिम्मेदारी स्वीकार की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने टीम के प्रदर्शन की कमियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “हमें इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। 95/1 से 122/7 तक फिसलना स्वीकार्य नहीं है। किसी एक खिलाड़ी या किसी एक शॉट पर दोष डालना आसान है, लेकिन सच यह है कि ज़िम्मेदारी पूरी टीम की है—और सबसे पहले मेरी।” गंभीर ने इस बात पर भी जोर दिया कि वह आज तक किसी एक खिलाड़ी को हार का कारण ठहराने की मानसिकता नहीं रखते और आगे भी ऐसा नहीं करेंगे।

टीम इंडिया ने इस वर्ष आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज बराबरी पर खत्म कराकर टीम ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। इसके बावजूद गंभीर के कार्यकाल को लेकर उठ रहे सवाल एक बार फिर चर्चा में हैं।

कोच ने अपने भविष्य पर बोलते हुए कहा,“मेरे कार्यकाल पर क्या फैसला होगा, यह बीसीसीआई तय करेगी। लेकिन मैं वही कोच हूं जिसके निर्देशन में टीम ने इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीता।”

विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर. अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के टेस्ट प्रारूप से संन्यास के बाद भारतीय टीम एक नए दौर से गुजर रही है। इस संदर्भ में गंभीर ने कहा, “मैं ट्रांजिशन शब्द पसंद नहीं करता, लेकिन सच यही है कि हम बदलाव के चरण में हैं। युवा खिलाड़ी सीख रहे हैं, उन्हें मौके और समय दोनों देने होंगे। मैं बहाने बनाकर इस स्थिति से भागने नहीं आया हूं।”

गुवाहाटी टेस्ट में भारत के सामने 549 रनों का विशाल लक्ष्य था। पांचवें दिन टीम मात्र 63.3 ओवर में 140 रन बनाकर ढेर हो गई। गंभीर के मार्गदर्शन में भारत अपने घर में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के हाथों कुल पाँच टेस्ट हार चुका है। पिछले 66 वर्षों में ऐसा पहली बार है जब भारतीय टीम सात महीनों के भीतर पाँच टेस्ट मैचों में पराजित हुई है।

यह तीसरा मौका भी है जब किसी टीम ने भारतीय टीम को उसकी ही जमीन पर क्लीन स्वीप किया हो। इससे पहले 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से और पिछले वर्ष न्यूजीलैंड ने 3-0 से टीम इंडिया को धूल चटाई थी। इस करारी हार ने भारत की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका दे दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत