न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गौतम गम्भीर का हेड कोच बनना तय, बोर्ड ने मानी सभी माँगें, इस दिग्गज को सौंपी जा सकती है यह जिम्मेदारी

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज, भाजपा के पूर्व सांसद और वर्तमान में आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर के मेन्टॉर गौतम गम्भीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे, यह बात करीब-करीब तय हो चुकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 18 Jun 2024 1:05:00

गौतम गम्भीर का हेड कोच बनना तय, बोर्ड ने मानी सभी माँगें, इस दिग्गज को सौंपी जा सकती है यह जिम्मेदारी

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज, भाजपा के पूर्व सांसद और वर्तमान में आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर के मेन्टॉर गौतम गम्भीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे, यह बात करीब-करीब तय हो चुकी है। इसकी सिर्फ औपचारिक घोषणा होना बाकी है। कहा जा रहा है कि गौतम गम्भीर ने BCCI के प्रस्ताव को सहमति दे दी है और उसके सामने कुछ शर्तें रखी थी, जिन्हें BCCI ने मान लिया है। अब गौतम गंभीर को उनकी पसंद का सहायक कोच, बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच, फील्डिंग कोच अर्थात‌‌ तमाम सदस्य गंभीर की पसंद के होंगे। इसके साथ ही इस बात के समाचार भी सामने आ रहे हैं कि आस्ट्रेलिया के दिग्गज फील्डर रहे जोंटी रोड्स टीम इंडिया के फील्डिंग कोच बन सकते हैं। वर्तमान में यह भूमिका टी. दिलीप निभा रहे हैं। टी. दिलीप ने इस दिशा में बेहतरीन काम किया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार अभी तक औपचारिक रूप से रोड्स को पेशकश नहीं की गई है, लेकिन उनका नाम इस सूची में पहली पायदान पर है। BCCI नए हेड कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया पर तेजी से काम कर रहा है। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जारी टी20 विश्व कप के साथ ही खत्म हो जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार रोड्स ने पहले साल 2019 में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच पद के लिए आवेदन भेजा था, लेकिन बीसीसीआई ने आर. श्रीधर की नियुक्ति का फैसला किया था। आर. श्रीधर के बाद अब यह पद टी. दिलीप के पास है। परंपरा यही रही है कि सपोर्ट स्टॉफ का चयन हेड कोच द्वारा ही किया जाता है और रवि शास्त्री ने आर. श्रीधर को फील्डिंग, तो भरत अरुण का चयन बॉलिंग कोच के रूप में किया था। इन दोनों ने ही टीम को आगे ले जाने की दिशा में अच्छा काम किया।

इसी बीच यह रिपोर्ट भी आई है कि गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बीसीसीआई के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। जानकारी के अनुसार गौतम ने बोर्ड के सामने कुछ मांगें रखी थीं, जिन्हें बीसीसीआई ने मान लिया है। अगले कुछ दिनों के भीतर गंभीर के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि गंभीर के साथ हमारी बातचीत हुई है, विश्व कप के बाद वह द्रविड़ की जगह नए हेड कोच होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल