न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप हैंडशेक विवाद में नया मोड़: गौतम गंभीर का निर्देश - सिर्फ अंपायर से मिलें, पाकिस्तान रह गया हैरान

सुपर-4 मुकाबले के बाद मैदान पर एक और दिलचस्प मोड़ देखने को मिला, जिसने मैच के बाद की परंपरा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। भारत की जीत के बाद जब दर्शकों की नजरें खिलाड़ियों के पारंपरिक पोस्ट-मैच हैंडशेक पर थीं, तब भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी को चौंका दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 9:11:06

एशिया कप हैंडशेक विवाद में नया मोड़: गौतम गंभीर का निर्देश - सिर्फ अंपायर से मिलें, पाकिस्तान रह गया हैरान

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सुपर-4 मुकाबले के बाद मैदान पर एक और दिलचस्प मोड़ देखने को मिला, जिसने मैच के बाद की परंपरा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। भारत की जीत के बाद जब दर्शकों की नजरें खिलाड़ियों के पारंपरिक पोस्ट-मैच हैंडशेक पर थीं, तब भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी को चौंका दिया।

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर सुपर-4 की जोरदार शुरुआत की, लेकिन मैच के बाद खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया। टॉस के वक्त ही इसके संकेत मिल गए थे, जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से परहेज करते हुए सीधे प्रसारणकर्ता रवि शास्त्री और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट से बातचीत की थी।

मैच खत्म होने पर भी वही सिलसिला जारी रहा। भारत के जीत दिलाने वाले खिलाड़ी तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर लौट गए, बिना पाकिस्तान टीम के किसी भी खिलाड़ी से हाथ मिलाए। यह नजारा देख कर सब हैरान रह गए।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। थोड़ी देर बाद कोच गौतम गंभीर खुद बाहर आए और भारतीय खिलाड़ियों को मैदान पर लौटने का निर्देश दिया। लेकिन यह लौटना भी परंपरा के तहत नहीं था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि खिलाड़ी केवल अंपायरों से ही हाथ मिलाएं और फिर वापस लौट जाएं। भारतीय टीम ने ठीक वैसा ही किया — मैदान पर जाकर अंपायरों से हाथ मिलाया और पाकिस्तानी टीम को पूरी तरह अनदेखा कर दिया।

पाकिस्तान के खिलाड़ी और टीम स्टाफ इस रवैये से हतप्रभ रह गए। मैदान पर एक अजीब सा सन्नाटा फैल गया, जो इस टकराव की गंभीरता को दर्शाता था। यह घटनाक्रम हाल ही में दुबई में हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले में हुए पहले हैंडशेक विवाद की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है, जहां दोनों टीमों के बीच तनाव के संकेत पहले ही मिल चुके थे।

मैच के बाद गंभीर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और बाकी खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट को सिर्फ एक शब्द के साथ कैप्शन दिया: "Fearless" — यानी निडर। इस एक शब्द ने शायद उनकी सोच और भारत की ओर से दिए गए संकेत को पूरी तरह साफ कर दिया।

गौरतलब है कि इस मैच में भारत की जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा (74 रन) और शुभमन गिल (47 रन), जिन्होंने सिर्फ 59 गेंदों में 105 रन की ओपनिंग साझेदारी कर पाकिस्तान के गेंदबाज़ों की एक नहीं चलने दी। भारत ने 172 रन के लक्ष्य को 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

अब भारत अगला मुकाबला बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा, जबकि पाकिस्तान मंगलवार को अबूधाबी में श्रीलंका से भिड़ेगा। भारत यदि बांग्लादेश को हरा देता है, तो उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। वहीं पाकिस्तान को अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए अगले मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

इस बार एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा, जिसमें सुपर-4 की शीर्ष दो टीमें आमने-सामने होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?