न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरिस ओलम्पिक की सुरक्षा को लेकर चिंतित हुआ फ्रांस, खर्च करेगा 3178 करोड़

फ्रांस के 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक होने वाले पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 4:19:57

पेरिस ओलम्पिक की सुरक्षा को लेकर चिंतित हुआ फ्रांस, खर्च करेगा 3178 करोड़

नई दिल्ली। मध्य पेरिस में एफिल टावर के पास कुछ दिन पहले पर्यटक पर हुए हमले के बाद फ्रांस के 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक होने वाले पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। आतंकवाद और साइबर हमले जैसी तमाम चुनौतियां भी फ्रांस के सामने हैं क्योंकि इन खेलों में शिरकत करने के लिए हजारों एथलीटों के अलावा दुनियाभर के लाखों प्रशंसक भी पेरिस पहुंचेंगे। एक रिपोर्ट के तहत, फ्रांस ओलंपिक खेलों की सुरक्षा के लिए करीब 3178 करोड़ रुपए (349 मिलियन यूरो) खर्च कर रहा है।

ओलंपिक कार्यक्रमों के पास 10 हजार सुरक्षाकर्मी

लगभग दस हजार सैनिक पेरिस में वहां तैनात होंगे, जहां ओलंपिक के कार्यक्रम आयोजित होंगे। पेरिस में दक्षिण-पूर्व में एक पार्क में पांच हजार सैनिकों के लिए अस्थायी सैन्य शिविर होगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सकेगा।

अत्याधुनिक उपकरणों से रखी जाएगी नजर

फ्रांस की सेना के साथ ही ओलंपिक खेलों की सुरक्षा व्यवस्था में 40 हजार पुलिस अधिकारी और 20 हजार निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे। सुरक्षा में कोई चूक नहीं हो, इसलिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। कैमरों की भी मदद ली जाएगी, जो संभावित खतरों और संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने में सक्षम होंगे। हालांकि कुछ नागरिक संस्थाओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर अपनी चिंताएं भी जाहिर की हैं।

स्थानीय निवासियों पर भी रहेगी सख्ती

ओलंपिक स्थलों के पास रहने वाले निवासियों को एक क्यूआर कोड के लिए आवेदन करना होगा। इस क्यूआर कोड के जरिए ही निवासी पुलिस बैरियर को पार कर पाएंगे।

फाइटर जेट करेंगे आसमान से सुरक्षा

फ्रांस की सेना रीपर निगरानी ड्रोन और एडब्ल्यूएसीएस हवाई क्षेत्र-निगरानी विमान, लड़ाकू जेट, हवाई ईंधन भरने वाले विमान और हेलीकॉप्टर तैनात करने की भी योजना बना रही है।

साइबर हमले से निपटने को कसी कमर

साइबर हमलों से निपटने के लिए तकनीकी समाधान प्रदान करने वाली फ्रांसीसी कंपनियों के एक समूह, (हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों) ने 700 से अधिक डिजिटल प्रौद्योगिकी समाधानों का अध्ययन किया गया है, और कई साइबर सुरक्षा परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साइबर एक्सपर्ट की विशेष टीमें बनाई गई हैं। लेकिन इन डिजिटल प्रौद्योगिकी समाधानों में रूस-चीन के लोग शामिल नहीं हैं।

सर्फिंग व सीन नदी की सुरक्षा नौसेना के हाथ

ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह इस बारे खुले में पेरिस की सीन नदी के किनारे किया जाएगा। वहीं, सर्फिंग व नौकायन के अलावा कई स्पर्धाएं नदियों और समुंद्र में होंगी। फ्रांस ने नौसेना को इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है।

ड्रोन से हमले को रोकने के लिए विशेष बंदूकें

फ्रांस के लिए सबसे बड़ा संभावित सुरक्षा खतरा ड्रोन है। फ्रांस की पुलिस को ड्रोन और उसके रिमोट कंट्रोल के बीच वाईफाई या जीपीएस सिग्नल को जाम करने में सक्षम बंदूकों से लैस किया गया है। ऐसी बंदूकें लगभग 1,000 मीटर की ऊंचाई पर ड्रोन को रोक सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल