न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चौथा टेस्ट : विराट कोहली ने बताया किसने पलटा पासा, जो रूट की नजर में ये रहे हार के कारण

भारत ने इंग्लैंड को लंदन के द ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट में 157 रन से रौंद दिया। इंग्लैंड के सामने 368 रन का मुश्किल लक्ष्य था और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 11:06:45

चौथा टेस्ट : विराट कोहली ने बताया किसने पलटा पासा, जो रूट की नजर में ये रहे हार के कारण

भारत ने इंग्लैंड को लंदन के द ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट में 157 रन से रौंद दिया। इंग्लैंड के सामने 368 रन का मुश्किल लक्ष्य था और उसकी टीम मैच के पांचवें व अंतिम दिन सोमवार को 210 रन पर ही ढेर हो गई। भारत ने पांच मैच की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। अंतिम टेस्ट 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। जीत से काफी खुश नजर आ रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि लंच के बाद गेंद रिवर्स स्विंग होना शुरू हो गई थी।

ऐसे में बुमराह ने मुझसे गेंद मांगी और ओली पॉप व जॉनी बेयरस्टो को कुछ ही अंतराल में बोल्ड कर नतीजा हमारी तरफ मोड़ दिया। उस समय मुझे लगता है टीम ने जिस तरह का जज्बा दिखाया, वह काफी अच्छा है। हम इस मैच को बचाने के मकसद से नहीं बल्कि जीतने के लिए ही उतरे थे। टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया, उस पर वास्तव में गर्व है। हालात थोड़े मुश्किल थे और हमें पता था कि जब जडेजा रफ में गेंदबाजी कर रहे थे तो उनके पास एक मौका था।

कोहली के हिसाब से ये भारत का शीर्ष तीन गेंदबाजी प्रदर्शनों में से एक

कोहली ने कहा कि मैंने एक कप्तान के रूप में जितना भी देखा है, यह उसमें भारतीय टीम के शीर्ष तीन गेंदबाजी प्रदर्शनों में से एक है और यह देखना शानदार रहा है। हमें एक टीम के रूप में भरोसा था कि हम सभी दस विकेट निकाल सकते हैं। मुझे लगता है कि दोनों मैच (लॉर्ड्स और ओवल) में सबसे अच्छी बात टीम का जज्बा दिखाना रहा है। हम कभी मैच को बचाने (ड्रॉ) की मानसिकता से नहीं खेलते हैं। हम जीतने के लिए खेलते हैं और टीम ने जो जज्बा दिखाया है, उस पर वास्तव में गर्व है। आज रिवर्स स्विंग में गेंदबाज अच्छे रहे।

fourth test,the oval test,indian captain virat kohli,england captain joe root,india,england,india vs england,sports news in hindi

पहली पारी की बढ़त के बावजूद नहीं भुना पाए मौके : रूट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ओवल में हार से काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा कि आज हमारे लिए कुछ खास होगा। हम जीत सकते हैं। हमारी ओपनिंग भागीदारी शानदार थी, इसे तोडऩे का श्रेय भारत को जाता है, उन्होंने अच्छी रिवर्स स्विंग गेंदें फेंकी। बुमराह का स्पेल ही खेल का असली टर्निंग पॉइंट था। अब हमें अपने कमजोर क्षेत्रों पर एक बार फिर से ध्यान देने की जरूरत है। हमने कई मौके गंवाए। हमें पहली पारी की बढ़त के साथ ज्यादा फायदा उठाना चाहिए था और जो मौके मिले, उन्हें भुनाना चाहिए था। हमें रिवर्स स्विंग के खिलाफ बेहतर खेलना होगा। एक बात और हमें 100 से ज्यादा रन की लीड की ओर देखना होगा। हमें कुछ बड़े शतकों की जरूरत थी। बड़ी साझेदारियां होतीं तो हम आगे होते। हमें सही एकादश चुनने पर भी जोर देना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत