न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चौथा T20 मैच : ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया, सीरीज में दर्ज की पहली जीत

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने शनिवार को यहां खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को एक ओवर पहले तीन विकेट से ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Aug 2021 11:22:16

चौथा T20 मैच : ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया, सीरीज में दर्ज की पहली जीत

ढाका। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने शनिवार को यहां खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को एक ओवर पहले तीन विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 104 रन बनाए। जवाब में कंगारू टीम को इस मामूली लक्ष्य को हासिल करने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मेहमान टीम ने 19 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल की। यह ऑस्ट्रेलिया की इस दौरे पर पहली जीत है। ऑस्ट्रेलिया पांच मैच की सीरीज में 1-3 से पीछे चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल क्रिकेट के इस सबसे नए और छोटे फॉर्मेट में संघर्ष कर रहा है। उसे पिछले दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर भी टी20 सीरीज में 1-4 से हार मिली थी।


मिशेल स्वेपसन को मिला मैन ऑफ द मैच प्राइज

चौथे टी20 में बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्ला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर मोहम्मद नईम ने 36 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 28 रन बनाए। मेहेदी हसन ने 23, आतिफ हुसैन ने 20 और शाकिब अल हसन ने 15 रन का योगदान दिया। महमूदुल्ला सहित तीन बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। मैन ऑफ द मैच रहे मिशेल स्वेपसन ने चार ओवर में 12 रन पर तीन विकेट लिए। एंड्रयू टाई को तीन, जोश हैजलवुड को दो और एश्टन एगर को एक विकेट मिला।


क्रिस्टियन ने शाकिब की 5 गेंद पर जड़े 5 छक्के

जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम के भी पसीने छूट गए। डेन क्रिस्टियन ने 15 गेंदों पर एक चौके व पांच छक्कों की मदद से सर्वाधिक 39 रन ठोके। उन्होंने शाकिब की लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के उड़ाए। एगर ने 27 गेंदों पर दो चौकों व एक छक्के के सहारे 27 रन जुटाए। मिशेल मार्श ने 11 रन की पारी खेली। कप्तान व विकेटकीपर मैथ्यू वेड 2 रन पर ही आउट हो गए। मेहेदी हसन व मुस्ताफिजुर रहमान ने 2-2 और नासुम अहमद व शोरिफुल इस्लाम ने 1-1 विकेट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?