न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस कोच ने मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दी थी सेक्स करने की सलाह, किताब में किए कई खुलासे

अक्सर देखने में आया है कि सेलेब्रिटीज जब भी कोई किताब लिखते हैं तो उसकी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए उसमें कई चटपटी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 12:10:59

इस कोच ने मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों को दी थी सेक्स करने की सलाह, किताब में किए कई खुलासे

अक्सर देखने में आया है कि सेलेब्रिटीज जब भी कोई किताब लिखते हैं तो उसकी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए उसमें कई चटपटी सामग्री डालते हैं। इससे किताब की बिक्री बढ़ती है और पाठकों को मसाला मिल जाता है। अब एक बार फिर कुछ ऐसी ही किताब चर्चा में है। दरअसल वर्ष 2009 में टीम इंडिया के मेंटल कंडीशनिंग कोच रहे दक्षिण अफ्रीकी मूल के पैडी अप्टन की किताब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें उन्होंने कुछ विवादास्पद बातों का उल्लेख किया है, जिनकी सत्यता पर सवाल उठाए जा सकते हैं।

अप्टन ने द बेयरफुट कोच में टीम इंडिया को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। अप्टन ने लिखा है कि उन्होंने वर्ष 2009 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मैच से पहले सेक्स करने की सलाह दी थी। हालांकि उन्हें बाद में लगा कि यह एक बड़ी भूल थी। अप्टन ने लिखा कि उस वक्त टीम इंडिया मिनी वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी हुई थी। अप्टन उस वक्त टीम के लिए कुछ खास नोट्स तैयार कर रहे थे। उन्होंने नोट्स में सेक्स करने के फायदों के बारे में भी बताया था।

गैरी कर्स्टन से मांगनी पड़ गई थी माफी

अप्टन ने बताया कि मैं तो बस सेक्स से होने वाले फायदों के बारे में बता रहा था, इसके बाद मीडिया ने जो संदर्भ लिया, वह मात्र जोक था जो मैंने उन्हें बताया था। भारतीय खिलाड़ियों को ऐसा करने का सुझाव नहीं दिया था। हालांकि यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी। बुक के ‘ईगो एंड माई ग्रेटेस्ट प्रोफेशनल एरर’ पार्ट में लिखी गई उस बात में अप्टन ने लिखा कि क्या शारीरिक संबंध बनाने से आपका प्रदर्शन बेहतर होता है? हां, यह बढ़ता है। हालांकि इस बात से मुख्य कोच गैरी कस्टर्न उनसे नाराज हो गए थे और उन्हें माफी मांगनी पड़ी।

श्रीसंत ने द्रविड़ को दी थी गाली!

अप्टन राजस्थान रॉयल्स के कोच भी रह चुके हैं। अप्टन ने राहुल द्रविड़ के साथ काम किया था और राजस्थान की टीम आईपीएल 2013 और 2015 के प्लेऑफ में पहुंची थी। हाल में ही अप्टन ने कहा था कि द्रविड़ ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जो युवा खिलाड़ियों को हमेशा आगे बढ़ाते हैं और उनकी छवि पर कोई सवाल नहीं खड़े कर सकता।

अप्टन ने यह भी लिखा कि आईपीएल के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंत ने एक बार द्रविड़ को गाली भी दी थी। अप्टन ने धोनी की तारीफ करते हुए लिखा कि धोनी की असल क्षमता उनका शांत रहना है। मैच में कैसी भी स्थिति हो वे शांत रहते हैं। उन्होंने किताब के कवर पर सचिन तेंदुलकर और द्रविड़ के बयान को भी छापा है, जिससे पता लगता है उनकी नजरो में धोनी सबसे बड़े खिलाड़ी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत