Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व पाक कप्तान को 12 साल कैद की सजा, नीदरलैंड सांसद गीर्ट वाइल्डर्स की हत्या के लिए उकसाने का आरोप

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और एशिया कप में टीम की कमान संभाल चुके खालिद लतीफ को नीदरलैंड्स की एक अदालत ने 12 साल कैद की सजा सुनाई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 1:34:58

पूर्व पाक कप्तान को 12 साल कैद की सजा, नीदरलैंड सांसद गीर्ट वाइल्डर्स की हत्या के लिए उकसाने का आरोप

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और एशिया कप में टीम की कमान संभाल चुके खालिद लतीफ को नीदरलैंड्स की एक अदालत ने 12 साल कैद की सजा सुनाई है। खालिद लतीफ को सांसद गीर्ट वाइल्डर्स की हत्या के लिए लोगों को उकसाने का दोषी ठहराया गया है। खालिद लतीफ को सजा उनकी गैरमौजूदगी में सुनाई गई, क्योंकि वह पाकिस्तान में रहते हैं। खालिद लतीफ ने नीदरलैंड्स में चलाए गए मुकदमे के किसी भी चरण में हिस्सा नहीं लिया।

अभियोजकों के मुताबिक, खालिद लतीफ ने 2018 में एक वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो में गीर्ट वाइल्डर्स की हत्या के लिए इनाम का ऐलान किया गया था। उस ऑनलाइन वीडियो में खालिद लतीफ ने गीर्ट वाइल्डर्स का सिर तन से जुदा कर देने वाले को 21000 यूरो यानी करीब 22500 अमेरिकी डॉलर या करीब 19 लाख भारतीय रुपए देने का ऐलान किया गया था।

यह वीडियो उस घटना के बाद आया सामने आया जब गीर्ट वाइल्डर्स ने मुस्लिम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद के कैरिकेचर को दर्शाने वाले कार्टून्स के लिए प्रतियोगिता कराने की बात कही। इसे लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद प्रतियोगिता रद्द कर दी गई थी। इस्लाम में मूर्ति पूजा वर्जित है। यही वजह है कि पैगम्बर मुहम्मद के चित्रण को इस्लाम में ईशनिंदा माना जाता है और कैरिकेचर तो मुसलमानों के लिए बेहद आक्रामक है।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, वीडियो में दिए गए बयानों ने एक डच सांसद के खिलाफ नफरत और धमकियों को बढ़ावा दिया और लोगों ने नीदरलैंड्स के भीतर एक विधिवत निर्वाचित प्रतिनिधि के लिए उनके आवश्यक कार्य को पूरा करना और अधिक कठिन बना दिया।
एशिया कप में संभाली थी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान

अपने करियर में 14900 रन बनाने वाले खालिद लतीफ को स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल में शामिल होने का दोषी पाए जाने के कारण 2017 में क्रिकेट से पांच साल के लिए प्रतिबंधित भी किया जा चुका है। खालिद ने 2010 एशियाई खेलों के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की थी।

सजा सुनाए जाने के बाद गीर्ट वाइल्डर्स ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, नीदरलैंड की एक अदालत ने मेरे सिर पर इनाम रखने के लिए पाकिस्तानी खालिद लतीफ को 12 साल जेल की सजा सुनाई। अब टीएलपी के रिजवी और @DrJaalaliTLY कतार में हैं। इन दोनों ने खिलाफ फतवा जारी किए थे। पैगम्बर मुहम्मद का चित्र बनाना कोई अपराध नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology