न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने विराट और बाबर आजम को लेकर की भविष्यवाणी, दोनों के लिए शानदार रहेगा 2024

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से जारी वीडियो में नासिर हुसैन ने विराट कोहली को मेगा स्टार बताया। उन्होंने कहा कि कोहली के लिए 2023 और वर्ल्ड कप बेहतरीन रहा। उन्होंने बहुत रिकॉर्ड तोड़े, जिसपर ध्यान गया। वह कितनी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे इस पर किसी का फोकस नहीं गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 31 Dec 2023 5:15:26

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने विराट और बाबर आजम को लेकर की भविष्यवाणी, दोनों के लिए शानदार रहेगा 2024

वर्ष 2023 टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए बेहतरीन साल रहा। इस साल उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने में सफलता पाई। तेंदुलकर विश्व के पहले ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 49 शतक लगाए थेद्ध विराट ने उनके रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 50 शतक लगाए हैं। इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में 35 मैच की 36 पारियों में 66.06 की औसत से 2048 रन बनाए। 8 शतक और 10 अर्धशतक लगाए। पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा।

विश्व कप 2023 में सेमीफाइनल में पाकिस्तान के न पहुंच पाने के बाद बाबर की कप्तानी चली गई। बल्ले से भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। 35 मैच की 37 पारियों में उन्होंने 39.97 की औसत से 1399 रन बनाए। उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाए। 2024 को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कोहली और बाबर के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि दोनों खिलाड़ियों के 2024 शानदार होगा।

नासिर हुसैन ने विराट कोहली को मेगा स्टार बताया

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से जारी वीडियो में नासिर हुसैन ने विराट कोहली को मेगा स्टार बताया। उन्होंने कहा कि कोहली के लिए 2023 और वर्ल्ड कप बेहतरीन रहा। उन्होंने बहुत रिकॉर्ड तोड़े, जिस पर ध्यान गया। वह कितनी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे इस पर किसी का फोकस नहीं गया।

विराट का खेल निखरा दिख रहा है

नासिर ने कहा कि तकनीकी तौर उन्होंने विराट को कभी ऐसे बल्लेबाजी करते नहीं देखा। बल्ले की आवाज, मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ वह पारी। वह 5 ऐसी पारी बता सकते हैं, जिनमें कोहली बेहतरीन पोजिशन में थे। यह विराट, भारत और विराट के फैंस के लिए अच्छे संकेत हैं। इसका मतलब है कि वह मानसिक रूप से अच्छा महसूस कर रहे हैं और उनका खेल निखरा दिख रहा है।

बाबर आजम को लेकर क्या बोले नासिर हुसैन

बाबर आजम को लेकर नासिर हुसैन ने कहा कि बाबर आजम और विराट कोहली की काफी तुलना होती है। उन्हें लगता है कि बाबर और पाकिस्तान के लिए यह साल काफी अहम होने वाला है। उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है। इससे उनपर से भार कम होगा। वह खूब रन बनाकर पाकिस्तान के लिए बड़ा योगदान दे सकते हैं। पाकिस्तान को उनसे रन की जरूरत है। कैरेबियाई सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप होगा। पिछली बार टीम फाइनल में पहुंची थी। उसे पूर्व कप्तान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत