न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, थे 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे यशपाल शर्मा का मंगलवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 12:04:21

पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, थे 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे यशपाल शर्मा का मंगलवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 66 साल के थे। यशपाल अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर गए हैं। यशपाल मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे, जिनका जन्म 11 अगस्त 1954 को हुआ था।

यशपाल ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1979 में टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि 1983 में आखिरी टेस्ट खेला था। यशपाल ने 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ सियालकोट में पहला और 1985 में अंतिम वनडे खेला था। उन्होंने भारत के लिए कुल 37 टेस्ट खेले, जिनमें करीब 34 की औसत से 1606 रन बटोरे। इसमें उनके खाते में दो शतक भी हैं। इसके अलावा 42 वनडे में 883 रन जुटाए।

विश्व कप सेमीफाइनल में खेली थी तगड़ी पारी

यशपाल ने 83 के विश्व कप में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 89 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें भारत को जीत मिली थी। सेमीफाइनल में यशपाल ने 61 रन बनाए थे और भारत ने इंग्लैंड को मात दी। हालांकि विश्व कप के बाद यशपाल का करियर ढलान की ओर जाने लगा। यशपाल ने रणजी ट्रॉफी में हरियाणा और रेलवे समेत तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने 160 मैच में 8933 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 201 रन था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 21 शतक लगाए। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई), पंजाब और हरियाणा क्रिकेट के साथ विभिन्न भूमिकाओं में शामिल रहे थे। उन्होंने कुछ वर्षों के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में भी काम किया। साल 2008 में उन्हें फिर से पैनल में नियुक्त किया गया।

पूर्व क्रिकेटर्स ने दी श्रद्धांजलि

यशपाल शर्मा के साथ खेलने वाले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मदनलाल ने अपने साथी खिलाड़ी के निधन पर कहा कि मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि ऐसा हुआ है। हमने पंजाब से खेल की शुरुआत की थी, फिर वर्ल्डकप में हम एक साथ खेले। अभी कपिल देव और टीम के अन्य सदस्यों से भी बात हुई है, हर कोई इस खबर से हैरान है। पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद ने कहा कि आज हमारा परिवार टूट गया है, यशपाल ने ही विश्व कप जीत का एजेंडा तय किया था। हम 25 जून को मिले थे, तब वे काफी खुश थे। वे सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत