न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरे ओलम्पिक पदक के लिए पीवी सिंधु ने गोपीचंद को त्यागा, प्रकाश पादुकोण को बनाया अपना कोच व मेंटॉर

जो लोग मुझसे लगातार पूछ रहे थे उनको अब बता देती हूं। प्रकाश पादुकोण मेरे मेंटॉर बन गए हैं। मैं अगस्त के आखिर से पादुकोण सर के साथ ट्रेनिंग कर रही हूं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 4:34:13

तीसरे ओलम्पिक पदक के लिए पीवी सिंधु ने गोपीचंद को त्यागा, प्रकाश पादुकोण को बनाया अपना कोच व मेंटॉर

बेंगलुरु। दो बार की ओलम्पिक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु आगामी वर्ष होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए तैयारी कर रही हैं। उनकी नजर अपने तीसरे ओलम्पिक पदक पर है। इसके लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। गौरतलब है कि पीवी सिंधु ने दोनों बार ओलम्पिक पदक गोपीचंद पुलेला की शार्गिदी में जीता है। लेकिन इस बार उन्होंने अपने कोच गोपीचंद पुलेला को छोड़कर प्रकाश पादुकोण को अपने गुरु और मेंटॉर बनाया है। इस बात की जानकारी उन्होंने हैदराबाद से बेंगलुरु पहुँचने पर दी है।

पीवी सिंधु ने प्रकाश पादुकोण को बताया गुरु

पीवी सिंधु अब दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के साथ ट्रेनिंग करने वाली है। उन्होंने ट्वीट करके बताया, ‘जो लोग मुझसे लगातार पूछ रहे थे उनको अब बता देती हूं। प्रकाश पादुकोण मेरे मेंटॉर बन गए हैं। मैं अगस्त के आखिर से पादुकोण सर के साथ ट्रेनिंग कर रही हूं। वह एक मेंटॉर से ज्यादा मेरे गाइड, गुरु और सबसे ज्यादा एक दोस्त हैं। वह मेरे अंदर की काबिलियत को बाहर लाने की कोशिश में लगे हुए हैं। मुझे खुशी है कि वह एक फोन के बाद मुझसे जुड़े। हमने एक बेहतरीन कनेक्शन बनाया है। सर मेरे अंदर जोश भरा हुआ है। आपके साथ ट्रेनिंग करने के लिए बेताब हूं।’

गोपीचंद के रहते हुए सिंधु बनी वर्ल्ड चैंपियन

पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियन और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट हैं। साल 2019 में उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। तब पुलेला गोपीचंद उनके कोच थे। वहीं जब सिंधु साल 2016 में रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल लेकर आई तब भी गोपीचंद ही उनके कोच थे। अब जब वह तीसरे ओलंपिक की तैयारी में जुटी हैं तो उन्होंने गोपीचंद को नहीं प्रकाश पादुकोण को अपना गुरु बना लिया है। सिंधु और गोपीचंद टोक्यो ओलंपिक से पहले अलग हो गए थे। कॉमनवेल्थ चैंपियन लक्ष्य सेन भी बेंगलुरु में स्थित प्रकाश पादुकोण अकेडमी में ही ट्रेनिंग करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत