न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Australia vs Pakistan ICC World Cup 2023: आस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर ने लगाया शतक, वॉर्नर ने बनाए 163 रन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ओपनर बैट्समैन डेविड वॉर्नर ने पिछले तीन मैचों की कसर पाकिस्तान के खिलाफ पूरी कर ली और अपने वनडे विश्व कप एक और श्रेष्ठ पारी खेलते हुए 163 रन बना डाले। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में यह किसी भी बल्लेबाजे के द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी रही।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 20 Oct 2023 6:41:10

Australia vs Pakistan ICC World Cup 2023: आस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर ने लगाया शतक, वॉर्नर ने बनाए 163 रन

बेंगलूरू। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ओपनर बैट्समैन डेविड वॉर्नर ने पिछले तीन मैचों की कसर पाकिस्तान के खिलाफ पूरी कर ली और अपने वनडे विश्व कप एक और श्रेष्ठ पारी खेलते हुए 163 रन बना डाले। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में यह किसी भी बल्लेबाजे के द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी रही।

वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में यह तीसरा मौका था जब डेविड वॉर्नर ने किसी मैच में 150 प्लस की पारी खेली और इससे पहले ऐसा कमाल किसी अन्य बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में नहीं किया था। इस मैच में दोनों कंगारू ओपनर्स वॉर्नर और मिचेल मार्श ने शतक लगाया और वनडे वर्ल्ड कप के किसी मैच में ऐसा पहली बार हुआ जब ऑस्ट्रेलिया टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने शतक लगाए।

वनडे में डेविड वॉर्नर ने 7वीं बार खेली 150 प्लस की पारी

डेविड वॉर्नर ने इस मैच में 124 गेंदों पर 9 छक्के और 14 चौकों की मदद से 163 रन की शानदार पारी खेली और वनडे में यह 7वां मौका था जब उन्होंने 150 प्लस की पारी खेलने में सफलता हासिल की। वॉर्नर से आगे सिर्फ रोहित शर्मा ही हैं जिन्होंने 8 बार वनडे प्रारूप में ऐसा कमाल किया है जबकि सचिन तेंदुलकर ने ऐसा 5 बार किया था और लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। क्रिस गेल और विराट कोहली भी सचिन के साथ तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से मौजूद हैं।

वनडे में सर्वाधिक 150 से अधिक स्कोर

8 – रोहित शर्मा

7 – डेविड वार्नर

5 – सचिन तेंदुलकर

5 – क्रिस गेल

5-विराट कोहली

पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर ने लगाया चौथा शतक

इस मैच में डेविड वॉर्नर ने पहले अपना अर्धशतक 39 गेंदों पर चौके के साथ पूरा किया और उसके बाद उन्होंने अपना शतक 85 गेंदों पर बनाया। वनडे क्रिकेट में यह डेविड वॉर्नर का 21वां शतक रहा तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ वनडे प्रारूप में यह उनका चौथा शतक रहा। अपने 100 रन की पारी के दौरान उन्होंने 6 छक्के और 7 चौके जड़े। इस मैच में वॉर्नर ने अपने 150 रन छक्का लगाकर 116 गेंदों पर पूरा किया और वह आखिरी में इस मैच में 163 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में यह उनकी दूसरी बेस्ट पारी भी रही।

डेविड वॉर्नर का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में शतक


130 रन (119 गेंद), सिडनी, 2017

179 रन (128 गेंद ), एडिलेड, 2017

107 रन (111 गेंद ), टुनटन, सीडब्ल्यूसी 2019

163 रन (124 गेंद), बेंगलुरु, 2023

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी का बेस्ट स्कोर

178 रन – वॉर्नर बनाम अफगानिस्तान, 2015

166 रन – वॉर्नर बनाम बांग्लादेश, 2019

163 रन – वॉर्नर बनाम पाकिस्तान, 2023

158 रन – हेडन बनाम वेस्टइंडीज, 2007

153 रन – फिंच बनाम श्रीलंका, 2019

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?