न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

First Test : वॉन ने इंग्लैंड पर निकाली भड़ास, शमी को नहीं पड़ता इसका फर्क, रूट ने कुक को पछाड़ा

भारत के खिलाफ नॉटिंघम में खेले जा रहे पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों की चौकड़ी ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Aug 2021 4:32:56

First Test : वॉन ने इंग्लैंड पर निकाली भड़ास, शमी को नहीं पड़ता इसका फर्क, रूट ने कुक को पछाड़ा

भारत के खिलाफ नॉटिंघम में खेले जा रहे पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों की चौकड़ी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इंग्लैंड की पहली पारी मात्र 183 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के अपने ही घर में इस प्रदर्शन से हर कोई हैरान है। पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस पर नाराजगी जताई है। वॉन ने अपनी भड़ास ट्विटर पर निकाली। वॉन ने लिखा कि इंग्लैंड ऑलआउट हो गई, अब लोग द 100 टूर्नामेंट को इसके लिए जिम्मेदार ठहराएंगे। बकवास... काउंटी क्रिकेट की तैयारियों के साथ जब न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ऑलआउट हुई थी, तब द हंड्रेड को किसी ने जिम्मेदार नहीं ठहराया। यह बहुत आसान बहाना है, खिलाड़ियों का क्या? जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

तीन विकेट झटकने वाले शमी ने कहा…

तूफानी गेंदबाजी का नजारा पेश करने वाले दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहां खेल रहे हैं और वे किसी भी तरह की परिस्थिति में कौशल पर भरोसा करते हैं। तीन विकेट झटकने वाले शमी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं इंग्लैंड में विकेट क्यों हासिल नहीं कर पाता (हंसते हुए)। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या कहीं और खेल रहा हूं, मैं अपने कौशल पर भरोसा करता हूं। यहां तक कि जब मैं नेट्स पर गेंदबाजी कर रहा था तब भी हालात को परखने का प्रयास कर रहा था और इसी के अनुसार योजना बनाई। इसके बाद मैच में इसे लागू करने का प्रयास किया।

रूट इस मामले में बने इंग्लैंड के नं.1 बल्लेबाज

जो रूट 64 रन की पारी के दौरान इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रूट ने पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक को पीछे छोड़ा जिन्होंने 15737 रन बनाए थे। रुट ने टेस्ट में 50वां अर्धशतक लगाया। रूट इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और उन्होंने 366 पारियों में कुक को पछाड़ा है। उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में 48 से ज्यादा का औसत है और वे कुल 36 शतक और 90 अर्धशतक लगा चुके हैं। रूट ने 106 टेस्ट, 152 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं। 30 साल के रूट ने सबसे ज्यादा टेस्ट रन भारत के खिलाफ ही बनाए हैं। रूट ने 2012 में डेब्यू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत