न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

First Test : जडेजा बने 5वें भारतीय, गावसकर ने रहाणे-पुजारा को दी यह सलाह! अपनी बैटिंग पर बोले रोहित

भारत के बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में इतिहास रच दिया है। वे तीसरे दिन जब 18 रन पर पहुंचे तो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 8:08:16

First Test : जडेजा बने 5वें भारतीय, गावसकर ने रहाणे-पुजारा को दी यह सलाह! अपनी बैटिंग पर बोले रोहित

भारत के बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में इतिहास रच दिया है। वे तीसरे दिन जब 18 रन पर पहुंचे तो उनके टेस्ट में 2000 रन पूरे हो गए। इसके साथ ही वे टेस्ट में 2000 रन और 200 विकेट का डबल पूरा करने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उनके अलावा कपिल देव (434 विकेट, 5248 रन), आर. अश्विन (413 विकेट, 2685 रन), अनिल कुम्बले (619 विकेट, 2506 रन) और हरभजन सिंह (413 विकेट, 2224 रन) ने यह कमाल किया है।

जडेजा इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे सबसे तेज हरफनमौला हैं। उन्होंने 53वें टेस्ट में ही यह आंकड़ा छू लिया। उनसे आगे इंग्लैंड के इयान बॉथम (42 टेस्ट), कपिल देव-इमरान खान (50 टेस्ट) और अश्विन (51 टेस्ट) हैं। जडेजा ने 2009 में टीम इंडिया में जगह बनाई थी। इसके चार साल बाद 2013 में वे टेस्ट टीम का हिस्सा बने थे।

गावसकर ने कहा, इंग्लैंड में इसलिए ज्यादा मुश्किल है रन बनाना

पहले टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में होने के बावजूद अंग्रेज गेंदबाजों की स्विंग के सामने पस्त हो गई। इस बारे में सुनील गावसकर ने आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि आखिर क्यों भारत के बल्लेबाजों के लिए ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले इंग्लैंड में रन बनाना ज्यादा मुश्किल होता है। भारतीय बल्लेबाज इंग्लिश विकेट पर मूविंग गेंद को नहीं खेल पाते। गावसकर ने कहा कि किसी के लिए भी इंग्लैंड में तेज गेंदबाजी को खेलना आसान नहीं होता, यहां तक की इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए भी नहीं।

बॉडी के करीब आकर और गेंद को जितना हो सके देर से खेलना स्कोर पर अंतर पैदा करता है। गावसकर से जब पूछा गया कि वे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों को क्या सलाह देंगे, तो उन्होंने कहा कि उनके पास एक बल्लेबाजी कोच है, इसलिए अगर उन्हें सलाह चाहिए तो उन्हें उनके पास जाना चाहिए।

ओपनर रोहित शर्मा ने किए कुछ तकनीकी बदलाव

भारत के ओपनर रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सफल होने के लिए बल्लेबाजी में कुछ तकनीकी बदलाव किए हैं। इसमें गेंद को शरीर के करीब खेलना और क्रीज का इस्तेमाल शामिल है। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि वे बड़े शॉट खेलने से पीछे नहीं हटेंगे। रोहित ने पहली पारी में 36 रन बनाए। रोहित ने कहा कि हां, आपको काफी कुछ बदलना होता है और कुछ ऐसा ही मैंने भी किया है।

जब गेंद स्विंग होती है, तो आपके खेल के बहुत सारे तकनीकी पहलू होते हैं, जिसका आपको एक सलामी बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल करने की जरूरत होती है। इन परिस्थितियों में खेलना कभी आसान नहीं होता, लेकिन आप मुश्किल परिस्थितियों में हमेशा खुद को एक बल्लेबाज के रूप में चुनौती देते हैं। मैं भी यही करने की कोशिश कर रहा हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?