न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

First Test : एंडरसन ने की कुंबले की बराबरी, लारा ने पंत को दी सलाह और लक्ष्मण ने रोहित के लिए कहा…

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांच मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में गुरुवार को दूसरे दिन के खेल में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 12:33:04

First Test : एंडरसन ने की कुंबले की बराबरी, लारा ने पंत को दी सलाह और लक्ष्मण ने रोहित के लिए कहा…

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांच मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में गुरुवार को दूसरे दिन के खेल में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को 0 पर आउट करते ही एंडरसन ने पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। एंडरसन टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। एंडरसन ने कुंबले के 619 टेस्ट विकेट की बराबरी की। एंडरसन से आगे श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (800) और ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वार्न (708) हैं। टेस्ट में विकेटों के हिसाब से एंडरसन सबसे सफल तेज गेंदबाज हैं।

लारा को पसंद आया पंत का हमलावर रुख

नॉटिंघम टेस्ट के दूसरे दिन बारिश ने खलल डाला और पूरे दिन में महज 33.4 ओवर ही फेंके जा सके। भारत के पहली पारी में 125/4 रन हो गए हैं। भारत का पहला विकेट 97 रन पर गिरा लेकिन 112 रन होते-होते टीम ने चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के भी विकेट गंवा दिए। इसके बाद क्रीज पर कदम रखा बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने और उन्होंने आते ही इंग्लैंड पर हमला करने की नीति अपनाई। पंत की ये सोच वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को बहुत पसंद आई। लारा ने ट्वीट कर लिखा कि बिल्कुल ऐसे ही ऋषभ पंत। उन पर हमला कर दो। स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाते रहो। बता दें पंत ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी इंग्लैंड में ही लगाया था।

एकाग्रता की कमी से आउट हुए रोहित : लक्ष्मण

एक बार फिर रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत के बाद बड़ा स्कोर नहीं बना सके। वे सेट होने के बाद 36 रन पर आउट हो गए। पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने रोहित के विकेट को लेकर अहम बात कही है। लक्ष्मण ने कहा कि पुल शॉट रोहित के लिए सबसे अधिक रन बटोरने वाले शॉट में से एक है। वह एक पारंपरिक स्थिति में नहीं आता है, यही वजह है कि रोहित के ज्यादातर पुल शॉट हवा में चले जाते हैं। मुझे लगता है कि एकाग्रता में चूक हुई होगी। जब से सुबह का सत्र शुरू हुआ, रोहित और लोकेश राहुल के बीच कम से कम दो या तीन बार विकेटों के बीच दौड़ने को लेकर झिझक थी। इसलिए हो सकता है कि फोकस की कमी ने उन्हें वह शॉट खेलने के लिए प्रेरित किया। दुर्भाग्य से उनका शॉट फील्डर के हाथों में चला गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत