न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

First Test : भारत ने जीत की ओर बढ़ाए कदम, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कही यह बात

इंग्लैंड के खिलाफ यहां जारी पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में भारत की जीत की संभावना बढ़ गई है। 209 रन के लक्ष्य का ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Aug 2021 10:39:45

First Test : भारत ने जीत की ओर बढ़ाए कदम, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कही यह बात

नॉटिंघम। इंग्लैंड के खिलाफ यहां जारी पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में भारत की जीत की संभावना बढ़ गई है। 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने शनिवार को चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 52 रन बनाए हैं और वह जीत से 157 रन दूर है। लोकेश राहुल पैवेलियन लौट चुके हैं, जबकि रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा नाबाद हैं।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड को पहली पारी में 183 रन पर आउट करने के बाद भारत ने राहुल के 84 और रवींद्र जडेजा के 56 रन की मदद से 278 रन बनाकर 95 रन की बढ़त हासिल की। कप्तान जो रूट के 109 रन के बावजूद इंग्लैंड दूसरी पारी में 303 रन ही बना पाया। इंग्लैंड को समेटने में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की खास भूमिका रही। बुमराह ने पांच विकेट झटके। बुमराह को पहली पारी में भी चार विकेट मिले थे।

डब्ल्यटीसी के फाइनल में खाली हाथ रहे थे बुमराह

बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए कोई विशेष तैयारी नहीं की लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बाद मानसिकता में बदलाव और केवल वर्तमान के बारे में सोचने से उन्हें लाभ मिला। वे तब एक भी विकेट नहीं ले पाए। दिन का खेल खत्म होने के बाद बुमराह से जब तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करने पड़े केवल मानसिकता में थोड़ा बदलाव करना पड़ा। संभवत: यह रिजल्ट पर ध्यान न देकर वर्तमान में जीने, अपने कौशल पर भरोसा करने और क्रिकेट का लुत्फ उठाने से जुड़ा है।

हमेशा खेल में सुधार की कोशिश करता हूं : बुमराह

मैंने बहुत अधिक बदलाव नहीं किए और न ऐसा करना चाहता हूं। मैं हमेशा अपने खेल में सुधार करने की कोशिश करता रहा हूं और उसमें नई चीजें जोड़ने का प्रयास करता हूं। इसके साथ उन चीजों को लेकर आगे बढ़ना चाहता हूं जो अभी मेरे पास हैं। हम पांचवें दिन के लिए बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे और सत्र दर सत्र आगे बढ़ना चाहते हैं। जब आप मैच खेलना शुरू करते हैं तो आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए कि आप जीतना चाहते हैं और जीत के लिए खेलना चाहते हैं लेकिन हम बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहते। हमने अच्छी शुरुआत की है और सत्र दर सत्र आगे बढ़ना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत