न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहला T20 मैच : जानें-क्या बोले शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार, पृथ्वी ने की अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी

भारत ने रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में 38 रन से जीत हासिल की। अपना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Jul 2021 12:18:29

पहला T20 मैच : जानें-क्या बोले शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार, पृथ्वी ने की अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी

भारत ने रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में 38 रन से जीत हासिल की। अपना तीसरा टी20 खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने दूसरी हाफ सेंचुरी लगाई। उनकी पारी की मदद से भारत ने 5 विकेट पर 164 रन बनाए। धवन ने जीत के बाद कहा कि मैंने सोचा था कि हमने 10-15 रन कम बनाए, लेकिन हमें लगा कि यह फिर भी अच्छा स्कोर है। पहली गेंद पर विकेट खोने के बाद हमने काफी अच्छी बल्लेबाजी की।

पावरप्ले (6 ओवर) में 50 का आंकड़ा हासिल करना अच्छी बात थी। सूर्या एक बहुत अच्छा खिलाड़ी है और हमें उसकी बल्लेबाजी देखते हुए अच्छा लगता है। वे मुझसे भी दबाव हटा रहे थे। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का सामना करना श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल रहा। यहां तक कि मुझे भी नेट्स में उनकी गेंदबाजी को समझ पाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। भुवनेश्वर ने भी कमाल की गेंदबाजी की।

मैन ऑफ द मैच रहे भुवनेश्वर, कहा…

टीम इंडिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 3.3 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए। भुवनेश्वर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भुवनेश्वर 2020 में ज्यादातर समय चोटिल होने के कारण बाहर रहे। हालांकि जब से भुवी ने वापसी की है, प्रभावी प्रदर्शन किया है। भुवनेश्वर ने कहा कि मैंने कुछ महीनों के बाद वनडे मैच खेला था, तो लय में लौटने में कुछ समय लगा। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था, लेकिन गेंदबाजों के लिए भी थोड़ी मदद मौजूद थी। मैं जो चाहता था, वो कर पाया और मैं संतुष्ट हूं। भुवनेश्वर ने 8वें ओवर में फॉर्म में चल रहे श्रीलंकाई ओपनर अविष्का फर्नांडो को आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई थी।

पृथ्वी इस मामले में धोनी-राहुल की जमात में हुए शामिल

पृथ्वी शॉ ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच से इस फॉर्मेट में डेब्यू किया, मगर वे धमाकेदार आगाज नहीं कर पाए। पृथ्वी पूर्व भारतीय कप्ताफन एमएस धोनी और केएल राहुल के अनचाहे क्लब में शामिल हो गए। पृथ्वी करियर के पहले इंटरनेशनल टी20 मैच में गोल्डन डक हो गए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दुष्मांथा चमीरा ने उन्हें शिकार बनाया। वे भारतीय पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

अपनी कप्तानी में भारत को पहला टी20 विश्व कप जिताने वाले धोनी वर्ष 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टी20 मैच में डक पर आउट हो गए थे। वहीं 2016 में राहुल ने टी20 क्रिकेट में डेब्यू करते हुए डक होने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। राहुल को श्रीलंकाई गेंदबाज डोनाल्ड टिरिपानो ने आउट किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत