न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय महिला टीम हारी बरसात से बाधित पहला T20 मैच, इंग्लैंड को मिली 18 रन से जीत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वर्षा से बाधित यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 12:10:42

भारतीय महिला टीम हारी बरसात से बाधित पहला T20 मैच, इंग्लैंड को मिली 18 रन से जीत

नॉर्थम्पटन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वर्षा से बाधित यह मैच इंग्लैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 18 रन से जीत लिया। इससे पहले भारत को वनडे सीरीज में भी 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उसने तीसरे व अंतिम वनडे में शानदार जीत दर्ज की थी। कप्तान मिताली राज ने तीनों वनडे में अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा भारत ने एकमात्र टेस्ट ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की थी।

गलत साबित हुआ कप्तान हरमनप्रीत कौर का फैसला

शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि इंग्लैंड की बल्लेबाजों ने उन्हें गलत साबित कर दिया। इंग्लैंड निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 177 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। नैट शाइवर ने अर्धशतक लगाया। शाइवर ने 27 गेंदों पर आठ चौकों व एक छक्के की मदद से 55 रन ठोके। विकेटकीपर एमी जोंस ने 27 गेंदों पर 43 और डेनी व्याट ने 28 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। टैमी ब्यूमोंट ने 18 रन का योगदान दिया। भारतीय तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने तीन और पूनम यादव व राधा यादव ने 1-1 विकेट लिया।

खाता भी नहीं खोल सकीं स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा

जवाब में भारत के जब 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 54 रन हो गए थे, तो बरसात आ गई और इसके बाद खेल नहीं हो सका। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत लक्ष्य से 19 रन पीछे रह गया और इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया। युवा स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा खाता भी नहीं खोल पाईं। हरमनप्रीत ने भी एक ही रन बनाया। स्मृति मंधाना ने 29 और हरलीन देओल ने नाबाद 17 रन की पारी खेली। कैथरीन ब्रंट, शाइवर और सारा ग्लेन ने 1-1 विकेट झटका। शाइवर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अगला टी20 मैच 11 जुलाई को होव में खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत