न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहला T20 मैच : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, वेस्टइंडीज से T20 सीरीज जीता पाकिस्तान

मेजबान बांग्लादेश ने पांच मैच की टी20 सीरीज का जोरदार आगाज किया। उसने मंगलवार को यहां खेले गए पहले टी20...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 12:55:46

पहला T20 मैच : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, वेस्टइंडीज से T20 सीरीज जीता पाकिस्तान

ढाका। मेजबान बांग्लादेश ने पांच मैच की टी20 सीरीज का जोरदार आगाज किया। उसने मंगलवार को यहां खेले गए पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया। बांग्लादेश ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 131 रन का साधारण स्कोर खड़ा किया। बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज शाकिब अल हसन टॉप स्कोरर रहे।

तीसरे नंबर पर उतरे शाकिब ने 33 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 36 रन बनाए। ओपनर मोहम्मद नईम ने 29 गेंदों पर दो चौकों व दो छक्कों की बदौलत 30 रन का योगदान दिया। आतिफ हुसैन ने 23 व कप्तान महमूदुल्ला ने 20 रन की पारी खेली। जोश हैजलवुड ने तीन, मिशेल स्टार्क ने दो और एडम जम्पा व एंड्रयू टाई ने 1-1 विकेट लिया।


नासुम अहमद 4 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच

जवाब में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन और भी खराब रहा। कंगारू टीम पूरे 20 ओवर खेलते हुए 108 रन पर ढेर हो गई। तीसरे नंबर (वन डाउन) पर उतरे मिशेल मार्श ने 45 गेंदों पर चार चौकों व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 45 रन जुटाए। स्टार्क ने 14 व विकेटकीपर कप्तान मैथ्यू वेड ने 13 रन बनाए। नासुम अहमद ने चार, मुस्ताफिजुर रहमान व शोरिफुल इस्लाम ने 2-2 और शाकिब ने एक विकेट लिया। नासुम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


पाकिस्तान-वेस्टइंडीज का अंतिम टी20 मैच भी धुला

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच प्रोविडेंस में मंगलवार को बरसात के कारण चौथा व अंतिम टी20 मैच भी धुल गया। खेल रोकने के समय इंडीज ने 3 ओवर में 30/0 रन बना लिए थे। आंद्रे फ्लेचर 17 व क्रिस गेल 12 रन पर नाबाद रहे। पहले और तीसरे टी20 मैच पर भी बरसात ने पानी फेर दिया था। दूसरा टी20 मैच पाकिस्तान ने जीता था। इस तरह से चार मैच की टी20 सीरीज 1-0 से पाकिस्तान के नाम रही। अब 12 अगस्त से 2 मैच की टेस्ट सीरीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?