न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहला वनडे : इंग्लैंड की नई टीम से भी पार नहीं पा सका पाकिस्तान, मिली 9 विकेट से करारी मात

पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू होने के ठीक पहले इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी और चार स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 11:03:10

पहला वनडे : इंग्लैंड की नई टीम से भी पार नहीं पा सका पाकिस्तान, मिली 9 विकेट से करारी मात

कार्डिफ। पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू होने के ठीक पहले इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी और चार स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने तुरत-फुरत में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के नेतृत्व में एक बिल्कुल नई टीम की घोषणा कर दी। हालांकि ये टीम भी पाकिस्तान पर भारी पड़ी। इंग्लैंड ने गुरुवार को खेले गए पहले वनडे में पाकिस्तान को 169 गेंदों पहले ही 9 विकेट से रौंद दिया। इंग्लैंड की ओर से 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया।

मैन ऑफ द मैच साकिब महमूद की घातक गेंदबाजी

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 35.2 ओवर में 141 रन पर ही ढेर हो गई।
मैन ऑफ द मैच रहे साकिब महमूद ने 10 ओवर में 42 रन देकर चार विकेट चटकाए। क्रेग ओवरटन व मैट पार्किंसन को 2-2 और लेविस ग्रेगरी को एक विकेट मिला। स्टोक्स ने एक ही ओवर डाला। पाकिस्तान के दो मुख्य बल्लेबाज ओपनर इमाम उल हक और कप्तान बाबर आजम खाता भी नहीं खोल सके। फखर जमां ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। शादाब खान ने 30, सोहेब मकसूद ने 19, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 13 व शाहीन शाह आफरीदी ने 12 रन का योगदान दिया।

डेविड मलान और जैक क्रॉले ने जमाए अर्धशतक

जवाब में इंग्लैंड को जीत में ज्यादा जोर नहीं आया। उसने एक विकेट के नुकसान पर 21.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पहला विकेट 22 रन के स्कोर पर ही गिरने के बाद डेविड मलान और जैक क्रॉले ने मैच विजेता साझेदारी की। दोनों ने अर्धशतक जमाए। मलान ने 69 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 68, जबकि क्रॉले ने 50 गेंदों पर सात चौकों के सहारे नाबाद 58 रन ठोके। इंग्लैंड का एकमात्र विकेट फिल सेट (7) के रूप में गिरा। उन्हें आफरीदी ने आउट किया। सीरीज का दूसरा वनडे 10 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत