न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

First ODI : श्रीलंका ने भारत को दिया 263 रन का लक्ष्य, ईशान ने बर्थडे पर डेब्यू कर की इनकी बराबरी

रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में श्रीलंकाई टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Jul 2021 7:17:27

First ODI : श्रीलंका ने भारत को दिया 263 रन का लक्ष्य, ईशान ने बर्थडे पर डेब्यू कर की इनकी बराबरी

रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में श्रीलंकाई टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार द्वारा डाले गए पारी के आखिरी ओवर में 19 रन बने। श्रीलंका की ओर से एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा पाया।

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे चामिका करुणारत्ने ने सर्वाधिक नाबाद 43 रन बनाए। उनकी 35 गेंदों की पारी में एक चौका व दो छक्के शुमार रहे। शनाका ने 50 गेंदों पर 39 व चरित असालांका ने 65 गेंदों पर 38 रन बनाए। ओपनर अविष्का फर्नांडो ने 32, विकेटकीपर मिनोद भानुका ने 27, भानुका राजपक्सा ने 24 रन का योगदान दिया। दुष्मांथा चमीरा 13 रन पर अविजित रहे।

भारत की ओर से 16 अतिरिक्त रन भी दिए गए, जिनमें 12 वाइड शामिल हैं। दीपक चाहर, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट झटके। पांड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल को 1-1 विकेट मिला। क्रुणाल ने तो 10 ओवर में 26 रन ही दिए। भुवनेश्वर ने 9 ओवर में 63 रन ठुकवाए और वे खाली हाथ रहे।

first odi,india vs sri lanka,india,sri lanka,ishan kishan,surya kumar yadav,gurusharan singh,shikhar dhawan,dasun shanaka,sports news in hindi

ईशान के साथ सूर्यकुमार यादव ने भी खेला पहला वनडे

बाएं हाथ के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आज वनडे में डेब्यू किया। खास बात ये है कि ईशान का आज यानी 18 जुलाई को जन्मदिन भी है। वे 23 साल के हो गए हैं। वे बर्थडे पर वनडे डेब्यू करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। ईशान से पहले गुरशरण सिंह ने भी अपने बर्थडे पर वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने साल 1990 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैमिल्टन में यह उपलब्धि हासिल की थी।

ईशान ने खेले हैं दो टी20 मैच

ईशान ने अभी तक दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें इसी साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका मिला था। झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ईशान ताबड़तोड़ अंदाज की बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वे 44 फर्स्ट क्लास मैच में कुल 2665 रन बना चुके हैं जिनमें 5 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। ईशान फिलहाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं। आज ही डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार भी मुंबई से ही खेलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत