न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ind vs. SL First ODI : शिखर धवन ने तोड़ा यह रिकॉर्ड, सहवाग ने रणतुंगा पर किया पलटवार और कहा…

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया के कप्तान बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इतिहास ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Jul 2021 8:15:09

Ind vs. SL First ODI : शिखर धवन ने तोड़ा यह रिकॉर्ड, सहवाग ने रणतुंगा पर किया पलटवार और कहा…

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में टीम इंडिया के कप्तान बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इतिहास रच दिया। वे भारतीय टीम की ओर से कप्तानी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए। धवन रविवार को जब कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस करने के लिए मैदान में आए, तो उनके खाते में ये खास रिकॉर्ड आ गया। धवन की उम्र आज का दिन जोड़कर 35 साल 255 दिन है।

उन्होंने 1983 में विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ को पछाड़ दिया। अमरनाथ ने 34 साल 37 दिन की उम्र में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। अमरनाथ को 1984 में पाकिस्तान के खिलाफ सियालकोट में कप्तानी करने का मौका मिला था। हालांकि उस मैच का नतीजा नहीं निकल सका था। तीसरे नंबर पर पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी (33 साल 353 दिन) और चौथे पर अजीत वाडेकर (33 साल 103 दिन) का नाम आता है। वैसे धवन वनडे में कप्तानी करने वाले 25वें भारतीय खिलाड़ी हैं।

‘टीम इंडिया की वजह से श्रीलंकाई बोर्ड को मिलेंगे पैसे’

वर्ष 1995-96 में श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने टीम इंडिया पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनका यहां आना हमारे क्रिकेट का अपमान है। मैं टेलीविजन मार्केटिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके साथ खेलने पर सहमत होने के लिए वर्तमान प्रशासन को दोषी मानता हूं। यह उनकी दूसरी श्रेणी की टीम है। वीरेंद्र सहवाग ने इस पर पलटवार किया है। सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि श्रीलंका बोर्ड को टीम इंडिया का आभारी होना चाहिए। कोरोना की दिक्कत के बीच भारत दौरे के लिए मना भी कर सकता था, लेकिन टीम ने ऐसा नहीं किया। टीम इंडिया की वजह से उनके बोर्ड और खिलाड़ियों को पैसे मिलेंगे।

इंग्लैंड को भी एक मैच हरा सकती है यह भारतीय टीम : सहवाग

सहवाग ने कहा कि आप भारत की किसी भी टीम को बी टीम नहीं कह सकते। आईपीएल की वजह से हमें काफी प्रतिभाएं मिल रही हैं। इस टीम को अगर मौजूदा इंग्लैंड टीम से भी खेलना पड़े तो वह उसे एक मैच में हरा देगी। इससे पहले पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी कहा था कि श्रीलंका को टी20 विश्व कप का क्वालिफायर खेलना है जबकि टीम इंडिया क्वालिफाई कर चुकी है। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए सहवाग ने कहा कि श्रीलंका के मौजूदा स्तर के हिसाब से हमारी बी टीम भी अच्छी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत