न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का अटैक, खेल गांव में मिला संक्रमण का पहला मामला

23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का संकट मंडरा रहा है। ओलिंपिक खेल गांव में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Jul 2021 10:10:46

 Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का अटैक, खेल गांव में मिला संक्रमण का पहला मामला

23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का संकट मंडरा रहा है। ओलिंपिक खेल गांव में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic 2020) के आयोजकों ने कोरोना से संक्रमित अधिकारी को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया है। टोक्यो ओलिंपिक की अध्यक्ष सिको हाशिमोटो ने कहा, 'हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि कोरोना को फैलने से रोका जा सके। हम जो कुछ कर सकते हैं वह सब कर रहे हैं। अगर कोरोना विस्फोट होता है तो हमें उसे रोकने के लिए अपने प्लान के साथ तैयार रहना होगा।' दो दिन पहले जापान में मौजूद एक खिलाड़ी और पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं ब्राजील की जुडो टीम जिस होटल में ठहरी है, उसके आठ कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। टोक्यों में लगातार पिछले एक महीने से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। 15 जुलाई को टोक्यों में कोरोना वायरस के 1308 मामले सामने आए थे।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जापान की राजधानी में टोक्यो में आपातकाल लागू कर दिया गया था। छह सप्ताह का यह आपातकाल 22 अगस्त तक लागू रहेगा। महामारी के शुरू होने के बाद यह चौथी बार है, जब टोक्यो में आपातकाल लागू किया गया है। आपातकाल के दौरान पार्क, संग्रहालय, थिएटर और अधिकांश दुकानें एवं रेस्तरां को रात 8 बजे बंद करने का अनुरोध किया गया है।

कुछ दिनों पहले ही खोला गया था ओलंपिक गांव

13 जुलाई को ओलंपिक गांव खोला गया था। खेल गांव में खिलाड़ियों की हर दिन कोरोना जांच होगी। खिलाड़ियों को कोविड-19 की दो जांच रिपोर्ट के साथ जापान पहुंचना होगा और यहां पहुंचने पर उनकी एक और जांच होगी। उनके लिए गांव में मास्क पहनना भी आवश्यक होगा, भले ही उन्हें टीका लगाया गया हो। उन्हें कमरे में संकेतों के साथ सामाजिक दूरी, हाथ धोने जैसे चीजों के बारे में लगातार याद दिलाया जाएगा। ओलंपिक के लिए लगभग 11,000 और 24 अगस्त से शुरू होने वाले पैरालंपिक के लिए लगभग 4,400 एथलीटों के आने की उम्मीद है। आयोजक इस बात का दावा कर रहे हैं कि ओलिपिंक खेल गांव में 85% लोग वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं। आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने भी कहा था कि ओलिंपिक खेलों में कोरोना के फैलने का जोखिम ‘जीरो’ हैं। टोक्यो के लगातार इन खेलों के आयोजन का विरोध कर रहे हैं। कई जानकारों ने कोरोना के बीच खेलों के आयोजन को जोखिम भरा बताया है।

खिलाड़ी खुद ही अपने गले में डालेंगे पदक

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में कोरोना महामारी के चलते इस बार खिलाड़ियों को पदक को गले में डालकर नहीं दिया जायेगा। इसके अलावा टोक्यो में समारोह के दौरान कोई भी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलायेगा और न ही कोई किसी को गले लगायेगा। पदक खिलाड़ी को ट्रे में पेश किये जायेंगे और फिर एथलीट पदक लेकर खुद अपने गले में डालेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जायेगा कि जो भी व्यक्ति ट्रे में पदक रखेगा, वह कीटाणुरहित दस्ताने पहनकर ही इन्हें ट्रे में रखेगा ताकि सुनिश्चित हो कि किसी ने भी पदकों को छुआ नहीं हो।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत