न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

FIFA World Cup 2022 Winners List: अर्जेंटीना मालामाल, लियोनेल मेसी को मिली गोल्डन बॉल, जानें फाइनल में किसके हाथ क्या लगा

लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने रविवार रात को फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup 2022) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अर्जेंटीना ने फाइनल मैच में फ्रांस को 4-2 से मात दी और इसी के साथ ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। 

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Dec 2022 11:09:27

FIFA World Cup 2022 Winners List: अर्जेंटीना मालामाल, लियोनेल मेसी को मिली गोल्डन बॉल, जानें फाइनल में किसके हाथ क्या लगा

लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने रविवार रात को फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup 2022) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अर्जेंटीना ने फाइनल मैच में फ्रांस को 4-2 से मात दी और इसी के साथ ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।अर्जेंटीना ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले उसे 1986 में खिताबी कामयाबी मिली थी। अर्जेंटीना का यह ओवरऑल तीसरा खिताब है। टीम 1978 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। वहीं, फ्रांस का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना अधूरा रहा गया। टीम 2018 में चैंपियन बनी थी। वर्ल्ड कप के फाइनल में फ्रांस को दूसरी बार पेनल्टी शूटआउट से हाल का सामना करना पड़ा है। इससे पहले इटली के खिलाफ उसे 2006 में फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में हार मिली थी।

लियोनेल मेसी ने वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा किया, साथ ही वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने जिसके लिए उन्हें गोल्डन बॉल का अवॉर्ड मिला।

फाइनल मुकाबले में फ्रांस की ओर से हैट्रिक जमाने वाले किलियन एम्बाप्पे को इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने का अवॉर्ड मिला और गोल्डन बूट से उन्हें नवाजा गया।

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के बाद हुई अवॉर्ड सेरेमनी में किस खिलाड़ी को कौन-सा अवॉर्ड मिला, जानिए...

# गोल्डन बॉल अवॉर्ड- लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)
# गोल्डन ग्लव्स अवॉर्ड- इमिलियानो मार्टिनेज़ (अर्जेंटीना)
# बेस्ट यंग प्लेयर अवॉर्ड- एन्ज़ो फर्नांडीज़ (अर्जेंटीना)
# गोल्डन बूट अवॉर्ड- किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस)
# फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड- इंग्लैंड

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में किसने दागे कितने गोल

# किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस)- 8 गोल, 2 असिस्ट
# लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)- 7 गोल, 3 असिस्ट
# ओलिवियर जिरूड (फ्रांस)- 4 गोल
# जूलियन एल्वारेज़ (अर्जेंटीना)- 4 गोल

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में इन टीमों के खाते में आए इतने पैसे

# विजेता अर्जेंटीना - 347 करोड़ रुपये
# उपविजेता फ्रांस - 248 करोड़ रुपये
# तीसरे नंबर की टीम - 223 करोड़ रुपये (क्रोएशिया)
# चौथे नंबर की टीम - 206 करोड़ रुपये (मोरक्को)

# वर्ल्ड कप में शामिल हुई हर एक टीम को मिले 9-9 मिलियन डॉलर
# प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के 13 मिलियन डॉलर
# क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीमों के खाते में 17 मिलियन डॉलर

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल