कतर के लुसैल स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। लियोनेल मेसी के लिए यह मैच काफी खास था क्योंकि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप था लियोनेल मेसी ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद जमकर जश्न भी मनाया और खुशी से झूम उठे।
कप्तान होने के नाते लियोनेल मेसी को ट्रॉफी दी गई और स्टेज पर ही वह खुशी से झूम उठे। सबसे पहले लियोनेल मेसी ने ट्रॉफी को चूमा और जी भरकर देखा। पिछले करीब 2 दशक से मेसी इस सपने को लेकर जी रहे थे और अब जाकर उन्होंने इसे पूरा किया है। लियोनेल मेसी जब ट्रॉफी लेकर स्टेज पर अपनी टीम के पास पहुंचे, तब पूरी टीम ही उनके साथ नाचने लगी। लियोनेल मेसी ट्रॉफी को हाथ में लिए कूद रहे थे और इस जश्न में पूरी तरह डूब चुके थे। ये जश्न खत्म होने के बाद लियोनेल मेसी अपने परिवार के पास पहुंचे।