Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बुमराह-एंडरसन विवाद पर फील्डिंग कोच श्रीधर का खुलासा, सचिन ने की इस भारतीय बल्लेबाज की तारीफ

क्रिकेट के मैदान पर जब भी कोई दो बराबर की टीमें टकराती हैं, उनमें अपनी श्रेष्ठता साबित करने की बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में दोनों ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 12:09:52

बुमराह-एंडरसन विवाद पर फील्डिंग कोच श्रीधर का खुलासा, सचिन ने की इस भारतीय बल्लेबाज की तारीफ

क्रिकेट के मैदान पर जब भी कोई दो बराबर की टीमें टकराती हैं, उनमें अपनी श्रेष्ठता साबित करने की बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ियों की बॉडी लेंगवेज बदल जाती है और वे एक-दूसरे को उकसाकर हावी होना चाहते हैं। इन दिनों इंग्लैंड और भारत के खिलाफ जारी पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भी कुछ ऐसे ही नजारे देखने को मिल रहे हैं। भारत ने गजब का खेल दिखाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में ही 1-0 की बढ़त बना ली है।

नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने 151 रन से कमाल की जीत अपने नाम की। अब भारतीय टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में हुए विवाद पर बड़ा खुलासा किया है। श्रीधर ने कहा कि बुमराह के माफी मांगने पर एंडरसन ने उनके साथ बहुत ही गलत बर्ताव किया।


‘बुमराह खत्म करना चाहते थे विवाद लेकिन एंडरसन ने भाव नहीं दिया’

एंडरसन ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद बुमराह की माफी को नकार दिया था, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच विवाद बढ़ गया। श्रीधर ने आर. अश्विन के यूट्यूब चैनल पर एक चैट के दौरान कहा कि बुमराह एक प्रतिस्पर्धी तेज गेंदबाज हैं, लेकिन जानबूझकर किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहते। बुमराह ने 8-10 गेंदें फेंकी। यॉर्कर, बाउंसर। एंडरसन असहज थे, लेकिन किसी तरह आउट नहीं हुए। पारी के बाद, लड़के ड्रेसिंग रूम में वापस जा रहे थे।

बुमराह, जिमी के पास गए और उन्हें थपथपाया, ताकि बताया जा सके कि यह जानबूझकर नहीं था। बुमराह उनसे बात करने और मामला खत्म करने गए थे, लेकिन जिमी ने उन्हें भाव नहीं दिया। इससे हमारी टीम नाराज हो गई। इसने सभी में गुस्सा भर दिया और इसी का असर 5वें दिन दिखाई दे रहा था।


सचिन ने गिनाईं रोहित की ये खूबियां

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ओपनर रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित दिखे। सचिन ने कहा कि रोहित अब अपने मिजाज का 'दूसरा पक्ष' दिखाकर और मैच की स्थिति के अनुसार खेलकर आगे बढ़ रहे हैं। सचिन ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि मैंने जो कुछ भी देखा है, मुझे लगता है कि रोहित ने बढ़त ले ली है। उन्होंने स्वभाव के दूसरे पक्ष को दिखाया है और कैसे वे खेल को बदल सकते हैं और परिस्थितियों के अनुकूल हो सकते हैं।

रोहित ओपनिंग पर लीडर रहे हैं, जिनका लोकेश राहुल ने भरपूर समर्थन किया है। जहां तक पुल शॉट खेलने की बात है तो उन्होंने उस शॉट से सीमा भी पार की है और मैं देख रहा हूं कि वे दोनों टेस्ट में टीम के लिए क्या हासिल कर पाए हैं। रोहित गेंद को छोड़ रहे हैं और अब तक गेंद को शानदार या समान रूप से अच्छी तरह से डिफेंड किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology