न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अफगानिस्तान के इस गेंदबाज ने IPL 2024 में नहीं डाली एक भी गेंद, T20WC में अपनी गेंदों से मचाया तहलका, 3 पारियों में लिए 12 विकेट

राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम को सुपर 8 में पहुंचाने में तेज गेंदबाज फजहलक फारुकी का बड़ा हाथ रहा है। फारुकी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 6:14:01

अफगानिस्तान के इस गेंदबाज ने IPL 2024 में नहीं डाली एक भी गेंद, T20WC में अपनी गेंदों से मचाया तहलका, 3 पारियों में लिए 12 विकेट

T20WC में अफगानिस्तान की टीम ने बेहतरीन और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वयं को सुपर 8 में पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर ली है। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 7 विकेट से जीत ने ‘अफगान लड़ाकों’ को सुपर 8 का टिकट दिला दिया है। राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम को सुपर 8 में पहुंचाने में तेज गेंदबाज फजहलक फारुकी का बड़ा हाथ रहा है। फारुकी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। आश्चर्यजनक बात यह है कि 23 साल के फारुकी को आईपीएल 2024 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। फारुकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल थे। पीएनजी के खिलाफ मैच में उन्होंने 3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद फारुकी ने आईपीएल 2024 में पूरे सीजन बेंच पर बैठने को लेकर निराशा जाहिर की।

ब्रायन लारा स्टेडियम में अफगानिस्तान और पापुआ न्यू गिनी की टीमें T20 World Cup में आमने सामने थीं। इस मुकाबले में फजहलक फारुकी ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जीत के बाद उन्होंने कहा, ‘सुपर 8 में पहुंचने पर मैं अफगानिस्तान के लोगों को बधाई देता हूं। मुझे लगता है कि हमने अच्छी क्रिकेट खेली है। मैं आईपीएल में था, लेकिन मुझे एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। बावजूद इसके मैंने अपने स्किल पर विश्वास रखा और परफॉर्म किया। गेंदबाजी में मेरे पास दो प्लान थे। पहला यह कि यदि गेंद स्विंग या सीम कर रही हो तो विकेट लेना है। दूसरा यह कि अगर गेंद कोई हरकत नहीं कर रही हो तो मुझे राइट एरिया में गेंद डालनी है।’

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजहलक फारुकी ने टी20 विश्व कप 2024 में अभी तक 3 मैचों में सबसे ज्यादा 12 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 3.50 रही है। इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में फारुकी के बाद दूसरे नंबर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया हैं। नॉर्किया 3 मैचों में 8 विकेट झटक चुके हैं वहीं तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसफ हैं जो इतने ही मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं।

फजहलक फारुकी ने 12 में से 7 विकेट पावरप्ले में चटकाए हैं। इस विश्व कप में यह किसी भी गेंदबाज का पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट भी है। पीएनजी के खिलाफ उन्होंने लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने कीवी टीम के खतरनाक बल्लेबाज फिन ऐलन को खतरनाक इनस्विंगर पर आउट किया था, वहीं पहले 6 ओवर में डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल को पवेलियन भेजा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका