न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फवाद आलम ने इस मामले में पुजारा को पछाड़ा, डेरैन सैमी के हिसाब से यह देश जीतेगा T20 विश्व कप

फवाद आलम के शतक और शाहीन शाह अफरीदी की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे व अंतिम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Aug 2021 12:07:02

फवाद आलम ने इस मामले में पुजारा को पछाड़ा, डेरैन सैमी के हिसाब से यह देश जीतेगा T20 विश्व कप

जमैका। फवाद आलम के शतक और शाहीन शाह अफरीदी की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को शिकंजा कस लिया। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 302/9 रन पर घोषित की। दूसरे दिन का खेल बरसात से पूरी तरह धुल गया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज फवाद 124 रन पर अविजित रहे। मेजबान कैरेबियाई टीम ने स्टंप्स तक पहली पारी में 39/3 रन बना लिए थे। इंडीज ने पहला टेस्ट एक विकेट से जीता था। 35 वर्षीय फवाद ने पारी के दौरान कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किए। फवाद ने 213 गेंदों पर 17 चौके जड़े। टेस्ट क्रिकेट में ये फवाद के बल्ले से निकला 5वां, जबकि बीते 12 महीने में चौथा शतक है। साल 2009 में आखिरी टेस्ट खेलने के बाद फवाद की पिछले साल ही टीम में वापसी हुई है।

फवाद टेस्ट में सबसे कम पारियों में 5 शतक जमाने वाले बल्लेबाज

फवाद ने अपने पांचों शतक अलग-अलग देशों के खिलाफ लगाए हैं। फवाद ने पहला शतक (168) 2009 में श्रीलंका के खिलाफ जमाया था। इसके बाद वे न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ सैकड़ा उड़ाने में सफल रहे। फवाद टेस्ट में सबसे तेज 5 शतक बनाने वाले एशियाई बन चुके हैं। उन्होंने भारत के चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ा। पुजारा ने 24 पारियों में 5 टेस्ट शतक लगाए थे, तो फवाद ने 22 पारियों में ही यह आंकड़ा छू लिया। सौरव गांगुली और सुनील गावस्कर ने 25-25 पारियों में ये कमाल किया था।

वेस्टइंडीज की टीम ही चैंपियन बनेगी : सैमी

पूर्व कप्तान डेरेन सैमी का मानना है कि मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज आगामी टी20 विश्व कप में खिताब बरकरार रखने में सफल रहेगा। इंडीज ने वर्ष 2016 में भारत में हुए विश्व कप के फाइनल के आखिरी ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट के लगाए चार छक्के के दम पर इंग्लैंड को हराया था। इंडीज ने इसके अलावा 2012 में भी खिताब जीता था। दोनों मौकों पर सैमी कप्तान थे। टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई में होगा।

37 वर्षीय सैमी ने आईसीसी के डिजिटल कार्यक्रम में कहा कि मेरे लिए इसमें दिमाग लगाने जैसा कुछ नहीं है, वेस्टइंडीज की टीम ही चैंपियन बनेगी। जब आप इंडीज को देखते हैं तो लोग कह सकते हैं कि मैं पक्षपाती लग रहा हूं, लेकिन पिछले चार टूर्नामेंटों में हम अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे हैं, जिसमें से दो में जीत हासिल की है। कप्तान कीरोन पोलार्ड वापस आ गए हैं। क्रिस गेल, आंद्रे रसैल, जेसन होल्डर, फैबियन एलन, एविन लुईस… मैं उन लोगों की लंबी सूची बना सकता हूं जो अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत