न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस दिग्गज ने की सूर्यकुमार को खिलाने की वकालत, गावस्कर-गूच ने इंग्लैंड को इन्हें बुलाने की दी सलाह

भारत ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारतीय गेंदबाजों ने दोनों ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Aug 2021 7:52:12

इस दिग्गज ने की सूर्यकुमार को खिलाने की वकालत, गावस्कर-गूच ने इंग्लैंड को इन्हें बुलाने की दी सलाह

भारत ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारतीय गेंदबाजों ने दोनों टेस्ट में तगड़ी गेंदबाजी की, लेकिन कुछ दिग्गज बल्लेबाजों की फॉर्म चिंता का विषय है। दरअसल चेतेश्वर पुजारा और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे कुछ समय से संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भारत को संभालने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि वे 25 अगस्त से हेडिंग्ले में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में भी टीम में बने रहेंगे।

इस बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने इन दोनों को लेकर बयान दिया है। फारुख ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत के दौरान कहा कि मैं पुजारा या रहाणे की जगह सूर्यकुमार यादव को मौका देना चाहता हूं। मैं सूर्य का बहुत बड़ा फैन हूं और वे एक क्लास खिलाड़ी हैं। पुजारा-रहाणे भी काफी अच्छे हैं लेकिन सूर्य मैच विनर हैं। वे ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। 83 वर्षीय फारुख ने 1961 से 1975 के बीच 46 टेस्ट और 5 वनडे खेले थे।

गावस्कर ने कहा, रूट को स्टोक्स से करना चाहिए संपर्क

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर मनोवैज्ञानिक दबाव बना लिया है और इसकी वजह से जो रूट की टीम का टेस्ट सीरीज में कमबैक कर पाना काफी मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि मेहमान टीम को सीरीज में वापसी करने के लिए चमत्कारिक प्रदर्शन की जरूरत होगी।

गावस्कर ने 'द टेलीग्राम' के लिए लिखे अपने लेख में कहा कि वैसे क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है और चीजें किसी भी समय बदल सकती हैं, लेकिन ऐसा होने के लिए आपको चमत्कार की आवश्यकता होगी। पांचवें दिन के खेल की शुरुआत के समय पर सबका यही सोचना था कि इंग्लैंड इस मैच को जीत जाएगा। लेकिन, आखिरी दिन की पिच पर 180 रन बनाने भी मुश्किल होता है और हमने देखा कि इंग्लैंड 120 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड बेन स्टोक्स जैसे दमदार खिलाड़ी को मिस कर रही है, जो बैट और बॉल दोनों से बड़ा अंतर पैदा कर सकते थे। अगर मैं रूट होता तो स्टोक्स को वापस लाने की कोशिश करता।

गूच बोले, कुक को दोबारा टीम में शामिल करे इंग्लैंड

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ही इकलौते बल्लेबाज हैं जो टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ रन बना रहे हैं। अब पूर्व कप्तान व ओपनर ग्राहम गूच ने भी इंग्लैंड के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को लताड़ लगाई है। गूच ने कहा कि हर क्रिकेटर अच्छा अभ्यास और कड़ी मेहनत करता है। यह खिलाड़ी की मेहनत, रवैये और तकनीक पर निर्भर करता है कि वह कैसे खेल रहा है। खासतौर पर सलामी बल्लेबाजों के लिए जिनकी एक गलती उन्हें पूरे दिन के लिए पवेलियन बैठा सकती है।

हसीब हमीद लगातार फेल हो रहे हैं। टीम में शामिल किए गए डेविड मलान बहुत ही शांत खिलाड़ी हैं। वे अपना खेल जानते हैं कि कैसे खेलना है। पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलेस्टर कुक तीन साल पहले मौजूदा बल्लेबाजों से बढ़िया बल्लेबाजी करते थे। कुक को दोबारा टीम में शामिल कर टॉप ऑर्डर में रख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कुक क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत