न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूरो कप : स्विट्जरलैंड ने विश्व चैंपियन फ्रांस को दी मात, स्पेन भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

विश्व चैंपियन फ्रांस का यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है। सोमवार रात यहां खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 11:33:26

यूरो कप : स्विट्जरलैंड ने विश्व चैंपियन फ्रांस को दी मात, स्पेन भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

बुखारेस्ट। विश्व चैंपियन फ्रांस का यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है। सोमवार रात यहां खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के यान समर ने फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलयान एमबापे के किक को रोककर टीम को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 की जीत दिलवाई। एक्स्ट्रा टाइम तक स्कोर 3-3 से बराबर था। अब क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड की टक्कर स्पेन से होगी। वर्ष 1938 के बाद स्विटजरलैंड की नॉकआउट स्टेज पर यह पहली जीत है और 1954 के बाद पहली बार उसने अंतिम 8 में प्रवेश किया है। स्विस टीम पहले 1-3 से पीछे चल रही थी। आखिरी पांच मिनट में उसने दो गोल करके वापसी की। नतीजा एक्स्ट्रा टाइम में मुकाबला गया और इसके बाद पेनल्टी किक में।

बेनजेमा ने दो मिनट में दो गोल कर फ्रांस को कर दिया था 3-1 से आगे

फ्रांस आसानी से जीत हासिल कर रहा था, जब करीम बेनजेमा ने दूसरे हाफ में दो ही मिनट में दो गोल कर दिए थे। स्विट्रलैंड ने पहले हाफ में बढ़त बनाई थी लेकिन बेनजेमा ने एमबापे की मदद से उस बढ़त को उतारा। बेनजेमा ने दो मिनट बाद ही दूसरा गोल कर दिया। इस बीच स्विट्जरलैंड ने एक पेनल्टी किक भी मिस कर दी। मैच के 75वें मिनट में पॉल पॉग्बा ने टॉप कॉर्नर से शानदार गोल कर फ्रांस 3-1 की बढ़त दिला दी। स्विट्जरलैंड की ओर से सेफेरोविक ने 85वें मिनट में गोल किया। इसके बाद सब्सिट्यूट मारियो गावरानोविक ने 90वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया।

स्पेन ने प्री क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया को 5-3 से हराया

इससे पहले सोमवार रात को ही स्पेन और विश्व कप उपविजेता क्रोएशिया के बीच खेला गया प्री क्वार्टर काफी रोमांचक रहा। स्पेन अल्वारो मोराता और मिकेल ओयाजेबाल के अतिरिक्त समय में किए गए गोल की मदद से 5-3 से जीत दर्ज करने में सफल रहा। यह मैच यूरो कप के इतिहास में एक मुकाबले में सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड में दूसरे स्थान पर आ गया है। मैच उतार-चढ़ाव वाला रहा।

पहले पेड्री के आत्मघाती गोल से क्रोएशिया ने 20वें मिनट में बढ़त बनाई। पाब्लो सराबिया ने 38वें मिनट में स्पेन को बराबरी दिला दी। स्पेन की ओर से सीजर अजिपिलकुएता ने 57वें मिनट में और फेरेन टोरेस ने 77वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। क्रोएशिया के लिए मिसलाव ओरिसिच ने 85वें और मिडफील्डर मारियो पसालिच ने इंजरी टाइम में गोल दागा। मैच अतिरिक्त समय (30 मिनट) में गया। मोराता ने 100वें और ओयाजेबाल ने 103वें मिनट में गोल कर स्पेन की जीत सुनिश्चित कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत