न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूरो कप : खिताबी जीत के बाद इटली में जश्न का माहौल, इंग्लैंड में छाई मायूसी, रोनाल्डो ने जीता यह अवार्ड

इटली ने एक बार फिर यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय समयानुसार रविवार देर रात हुए फाइनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 11:06:34

यूरो कप : खिताबी जीत के बाद इटली में जश्न का माहौल, इंग्लैंड में छाई मायूसी, रोनाल्डो ने जीता यह अवार्ड

लंदन। इटली ने एक बार फिर यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय समयानुसार रविवार देर रात हुए फाइनल में इटली ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हरा दिया। निर्धारित समय (90 मिनट) और इसके बाद अतिरिक्त समय (30 मिनट) का खेल खत्म होने तक स्कोर 1-1 से बराबर था। इटली ने दूसरी बार यूरो कप पर कब्जा किया है। इससे पहले उसने 1968 में ट्रॉफी उठाई थी। जैसे ही इटली ने खिताबी मुकाबला जीता, पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया।

इटली को इससे पहले साल 2000 और 2012 में फाइनल में पहुंचकर हार मिली थी। इटली साल 2018 में खेले गए विश्व कप के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर पाया था। दूसरी ओर, इंग्लैंड के खेमे में जबरदस्त निराशा छा गई। इंग्लैंड की टीम पिछले 55 साल में एक बार भी यह खिताब नहीं जीता। एक बार फिर उसे फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड ने साल 1966 में विश्व कप जीता था। उसके बाद से पहली बार टीम किसी टूर्नामेंट को जीतने के इतने करीब आई थी।

इटली के गोलकीपर रहे जीत के हीरो

हालांकि यूरो कप के फाइनल में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। इंग्लैंड ने दूसरे मिनट में ही गोल दाग दिया। इंग्लैंड का खाता ल्यूक शॉ ने खोला। दूसरे हाफ में 67वें मिनट में इटली की ओर से लियोनार्डो बोनुची ने गोल दागकर स्कोर बराबर किया। मैच के फैसले के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा। इसमें इंग्लैंड ने तीन मौके गंवा दिए। मार्कस रैशफोर्ड, जादोन सांचो और बुकायो साका गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा के सामने चूक गए। डोनारुम्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। विजेता टीम इटली को 103.5 करोड़ और रनरअप इंग्लैंड को 72.48 करोड़ रुपए मिले।

रोनाल्डो ने गोल्डन बूट पुरस्कार के मामले में इस खिलाड़ी को पछाड़ा

पुर्तगाल के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भले ही यूरो कप में चार मैच खेले, लेकिन उन्होंने फिर भी एक बड़ा अवार्ड अपनी झोली में डाल लिया। रोनाल्डो टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे, जिससे उनको गोल्डन बूट का पुरस्कार मिला। हालांकि रोनाल्डो और चेक गणराज्य के पैट्रिक स्किक ने 5-5 गोल किए, लेकिन गोल असिस्ट करने के मामले में रोनाल्डो ने बाजी मार ली। रोनाल्डो ने एक गोल असिस्ट किया, जबकि स्किक एक बार भी ऐसा नहीं कर पाए। फ्रांस के करीम बेंजेमा चार गोल के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत