न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Euro Cup : यूक्रेन को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, केन ने दागे दो गोल, डेनमार्क भी जीता

स्टार फॉरवर्ड हैरी केन के दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने यूक्रेन को 4-0 से हराकर यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। शनिवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Jul 2021 12:11:07

Euro Cup : यूक्रेन को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, केन ने दागे दो गोल, डेनमार्क भी जीता

रोम। स्टार फॉरवर्ड हैरी केन के दो गोल की बदौलत इंग्लैंड ने यूक्रेन को 4-0 से हराकर यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। शनिवार को खेले गए मैच में केन ने चौथे और 50वें मिनट में गोल दागा। हैरी मैगुआयर ने 46वें और जोर्डन हेंडरसन ने 63वें मिनट में गोल किया। इंग्लैंड का डिफेंस एक बार फिर लाजवाब साबित हुआ। यह इंग्लैंड का टूर्नामेंट में लगातार 5वां मैच रहा जिसमें उसने सामने वाली टीम को गोल नहीं करने दिया। इसके अलावा यह 1966 के विश्व कप फाइनल के बाद पहला अवसर है जब इंग्लैंड ने किसी बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड में चार गोल किए।

1996 के यूरो कप में फाइनल तक पहुंचा था इंग्लैंड

इस यूरो कप में यह पहला मैच था जिसे इंग्लैंड ने वेम्बले स्टेडियम से बाहर खेला था। इंग्लैंड की टीम अब वापस लंदन लौटेगी, जहां बुधवार को सेमीफाइनल में उसका सामना डेनमार्क से होगा। इंग्लैंड इससे पहले आखिरी बार यूरो कप के फाइनल में 1996 में पहुंचा था। दूसरे सेमीफाइनल में इटली और स्पेन भिड़ेंगे।

डेनमार्क ने चेक गणराज्य को 2-1 से हराया

डेनमार्क ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य को 2-1 से हराया। डेनमार्क 29 साल बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुई है। डेनमार्क इससे पहले 1992 में सेमीफाइनल में पहुंची थी और तब खिताब भी जीता था। बाकू में खेले गए मुकाबले में 5वें मिनट में थॉमस डीलेने ने गोल कर डेनमार्क का खाता खोल दिया। 42वें मिनट में केसपर डॉलबर्ग ने बढ़त दोहरी कर दी। दूसरे हाफ में चेक गणराज्य ने वापसी की। 49वें मिनट में पैट्रिक स्किच ने गोल दागा। इसके बाद डेनमार्क ने चेक टीम को गोल करने का मौका नहीं दिया। डेनमार्क 9वीं बार टूर्नामेंट में उतरा है। वह पिछली बार क्वालीफाई नहीं कर पाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत