न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Euro Cup : इग्लैंड ने जर्मनी को 2-0 से हरा कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, यूक्रेन भी जीता

इंग्लैंड ने जोरदार खेल दिखाते हुए यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल (अंतिम-8) में प्रवेश कर लिया है। रहीम स्टर्लिंग ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 12:18:45

Euro Cup : इग्लैंड ने जर्मनी को 2-0 से हरा कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, यूक्रेन भी जीता

लंदन। इंग्लैंड ने जोरदार खेल दिखाते हुए यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल (अंतिम-8) में प्रवेश कर लिया है। रहीम स्टर्लिंग और कप्तान हैरी केन के दूसरे हाफ में दागे गोल की बदौलत इंग्लैंड ने प्री क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 2-0 से हरा दिया। वेम्बले स्टेडियम में मेजबान टीम की ओर से स्टर्लिंग ने 75वें और केन ने 86वें मिनट में गोल दागा। केन का इस यूरो कप में यह पहला गोल है। केन वर्ष 2018 में आयोजित विश्व कप के गोल्डन बूट विजेता हैं। क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का सामना यूक्रेन से होगा।

इंग्लैंड के कोच साउथगेट के लिए मुकाबला रहा भावनात्मक

यह मैच इंग्लैंड के कोच गैरेथ साउथगेट के लिए काफी भावनात्मक रहा। ओल्ड वेम्बले स्टेडियम में 25 साल पहले साउथगेट पेनल्टी किक पर गोल करने से चूक गए थे। इससे इंग्लैंड यूरो कप के फाइनल में जगह नहीं बना पाया था। इंग्लैंड-जर्मनी का मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में प्रिंस विलियम, उनकी पत्नी केट, 7 साल का बेटा जॉर्ज, पूर्व कप्तान डेविड बैकहम और एड शीरन भी मौजूद थे।

यूक्रेन ने स्वीडन को हरा किया उलटफेर

यूरो कप में मंगलवार को एक बार फिर उलटफेर देखने को मिला। लीग में तीन में से एक भी मैच नहीं हारने वाली स्वीडन को यूक्रेन ने 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मैच समाप्ति से कुछ ही क्षण पहले अतिरिक्त समय में आर्टेम डोवबिक ने ऑलेक्जेंडर जिनचेंको के पास पर हैडर से गोलकीपर रॉबिन ऑलसेन को चकमा दे यूक्रेन की जीत तय कर दी। इससे पहले यूक्रेन के लिए 27वें मिनट में जिनचेंको तथा स्वीडन की ओर से 43वें मिनट में एमिल फोर्सबर्ग ने गोल दागा।

यूक्रेन दूसरी बार किसी बड़े टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। वह 2006 में वर्ल्ड कप में भी अंतिम-8 तक गया था। अब क्वार्टर फाइनल लाइनअप तय हो गई है। दो जुलाई को स्विट्जरलैंड-स्पेन, तीन जुलाई को बेल्जियम-इटली व डेनमार्क-चेक गणराज्य और चार जुलाई को इंग्लैंड-यूक्रेन की टक्कर होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत